विराट के रन आउट के बाद पंत और गिल ने बचाई भारत की लाज, पंत ने बनाया नया रिकॉर्ड

By Anjali Maikhuri

Published on:

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखरी टेस्ट मुकाबला खेल रही है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नज़रिये से देखा जाए तो भारत के लिए यह टेस्ट मुकाबला जीतना बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन विराट के रन आउट होने के बाद भारतीय टीम स्ट्रगल करती हुई नज़र आ रही थी फिर पंत और शुबमन कही न कही भारत की लाज बचाते हुए नज़र आए और इसी बिच ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने यह अचीवमेंट सिर्फ 36 गेंद में हासिल की। ​अर्धशतक पूरा करने के लिए ​पंत ने 7 चौके और दो छक्के लगाए। पंत ने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। सलामी बल्लेबाज ने इस सीरीज के दूसरे टेस्ट में पुणे में 41 गेंद में अर्धशतक बनाया था। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत को संकट से उबारते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

पंत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया और अपने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए 60 रन बनाए। इस पारी के दौरान पंत ने कुल 8 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत और शुभमन गिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी हुई।बता दें कि ऋषभ पंत के नाम किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में पंत ने अर्धशतक जड़ा था। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम सर्वकालिक रिकॉर्ड है, मिस्बाह ने 2014 में अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक जड़ने का कामल किया था।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। गिल और पंत नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन खेल की शुरुआत में पंत ने आक्रामक तेवर दिखाए और एजाज के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर अपनी मंसा जाहिर कर दी। पंत और गिल दोनों को जीवनदान मिला। इसका फायदा उठाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

Exit mobile version