Hardik Pandya की इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, फिटनेस टेस्ट के दौरान फिर लगी चोट

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya Latest Injury

Hardik Pandya Latest Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चोट की वजह से सुर्खियों में हैं। लंबे समय से मैदान में ना दिख रहे हार्दिक की वापसी को लेकर उम्मीदें बढ़ रही थीं, लेकिन फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी नई चोट ने उनकी राह मुश्किल कर दी है। जानकारी के अनुसार, हार्दिक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस का टेस्ट करवा रहे थे। इस दौरान उन्हें मैच जैसी सिचुएशन में गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। वनडे क्रिकेट के लिए खुद को तैयार साबित करने के मकसद से उन्होंने पूरे 10 ओवर का स्पेल डाला। हालांकि इसके बाद उन्हें दाहिने पैर में दर्द महसूस हुआ।

Hardik Pandya News: वनडे सीरीज पर पड़ेगा हार्दिक की इंजरी का असर

Hardik Pandya Latest Injury (Source: Google)

दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) पाया गया। इस चोट के चलते उनकी मैदान पर वापसी फिलहाल टल गई है और उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। इस चोट का सीधा असर भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर पड़ा है। हार्दिक अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और टीम इंडिया को उनके बिना ही मैदान में उतरना होगा।

Hardik Pandya Recovery: चोट से कब तक उबरेंगे हार्दिक

Hardik Pandya Latest Injury (Source: Google)

स्पेशलिस्ट के मुताबिक इस तरह की चोट से पूरी तरह उबरने में करीब तीन हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में हार्दिक अगले 20 से 22 दिनों तक किसी भी कॉम्पटेटिव क्रिकेट एक्टिवीटी में हिस्सा नहीं लेंगे। इस दौरान वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैब से गुजरेंगे।

सेलेक्टर्स पहले से ही हार्दिक की फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। इसी वजह से उन्हें अपकमिंग टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया। मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी ये साफ किया है कि फिलहाल हार्दिक के वर्कलोड को कंट्रोल रखना टीम मैनेजमेंट की प्राइयोरिटी है। इंडियन क्रिकेट बोर्ड की नजर अपकमिंग 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि हार्दिक पूरी तरह फिट होकर लंबे समय तक टीम के लिए एवेलेबल रहें। लेकिन लगातार चोटिल होने की समस्या इस प्लानिंग के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Hardik Pandya Latest Injury: इंडिया के पास नहीं है हार्दिक जैसा बैलेंस्ड ऑलराउंडर

Hardik Pandya Latest Injury (Source: Google)

हार्दिक की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि भारतीय टीम के पास उनके जैसा बैलेंस्ड ऑलराउंडर फिलहाल मौजूद नहीं है। शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी ऑप्शन के तौर पर देखे जा रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बड़े मैचों के एक्सपीरिएंस का जो कॉम्बीनेशन हार्दिक देते हैं, उसकी भरपाई करना आसान नहीं है।

बेंगलुरु में सामने आए इस ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर उनकी फिटनेस को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पंड्या का शरीर लगातार 10 ओवर गेंदबाजी का दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार है? फिलहाल यही चिंता बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?

Exit mobile version