T-20 World Cup में हरमनप्रीत कौर किस नए प्लेयर की कराएंगी एंट्री?, जानें कप्तान की टूर्नामेंट के लिए प्लानिंग

By rishabhpandey

Published on:

Womens T-20 World Cup Update

Womens T-20 World Cup Update: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 5 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट के 10वें वर्जन में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी की नजरें खिताब की प्रबल दावेदार टीमों पर टिकी होंगी। वर्ल्ड कप से पहले इंडियन वुमेन्स टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम सेलेक्शन और प्लेइंग 11 को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने सिंग्नल दिया है कि टीम मैनेजमेंट अपनी आकरी प्लेइंग 11 को लेकर लगभग साफ है और अब फोकस प्रैक्टिस मुकाबलों के जरिए कुछ एडिशनल ऑप्शन को परखने पर रहेगा।

Womens T-20 Playing 11: प्लेइंग इलेवन लगभग तय

Womens T-20 World Cup Update (Source: Social Media)

हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि भारतीय टीम विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है और ज्यादातार खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मिलने वाले दो प्रैक्टिस मैचों का इस्तेमाल टीम अलग-अलग प्लानिंग को आजमाने और कुछ खिलाड़ियों को मौके देने के लिए करेगी।

कप्तान ने कहा कि, “हम अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। मुझे लगता है कि टीम अच्छी तरह तैयार है। विश्व कप से पहले होने वाले दो अभ्यास मैचों में हम कुछ नए संयोजनों पर काम कर सकते हैं और अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।”

Womens T-20 New Players: राधा यादव और भारती फुलमाली पर नजर

Womens T-20 World Cup Update (Source: Social Media)

हरमनप्रीत ने खास तौर पर राधा यादव और भारती फुलमाली के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल के समय में काफी प्रभावित किया है और उन्हें प्रैक्टिस मैचों में अपनी केपेबिलीटी दिखाने का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि, “राधा यादव टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पूरी तरह तैयार हैं। वहीं भारती फुलमाली ने मध्यक्रम में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम चाहते हैं कि अभ्यास मुकाबलों में उन्हें पर्याप्त अवसर मिले ताकि वे अपनी उपयोगिता साबित कर सकें।”

Womens T-20 World Cup Update: तैयारी को लगा था झटका

Womens T-20 World Cup Update (Source: Social Media)

भारतीय टीम खिताब जीतने के लंबे इंतजार को खत्म करने के टारगेट को लिए इंग्लैंड पहुंची है। हालांकि विश्व कप से पहले उसे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरिज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस रिजल्ट ने टीम की तैयारियों को कुछ हद तक प्रभावित किया है, लेकिन भारतीय टीम मेनेजमेंट को भरोसा है कि विश्व कप में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

First Match Of India In Womens T-20: पाकिस्तान के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

Womens T-20 World Cup Update (Source: Social Media)

भारत अपने इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जून को करेगा। टीम का पहला मुकाबला बर्मिंघम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इंडियन टीम इस बार इतिहास रचते हुए अपना पहला वुमेन्स टी20 विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

Exit mobile version