Sourav Ganguly Security Degraded: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर साल 2023 में एक अहम फैसला लिया था। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा को ‘वाई’ कटेगरी से बढ़ाकर ‘जेड’ केटेगरी में कर दिया था। लेकिन अब ये बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा को वापस ‘जेड’ से ‘वाई’ केटेगरी में डिग्रेड कर दिया गया है।
Sourav Ganguly Security Update: कितने पुलिसकर्मी होंगे सौरव के साथ तैनात?
आपको बता दें कि गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच की गई थी। जिसके आधार पर उनकी सुरक्षा को अपग्रेड करते हुए ‘जेड’ केटेगरी में शामिल करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब फिर ऐसा बताया जा रहा है कि नई जींच के बाद ये फैसला किया गया है कि उन्हें अभी ‘जेड’ केटेगरी के सुरक्षा की जरूरत नहीं हैं। इसी वजह से अब उन्हें सिर्फ ‘वाई’ केटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब सौरव गांगुली की सुरक्षा में 3 से 4 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो कि पहले 8 से 10 हुआ करते थे।
Who Gets Z+ Security In West Bengal: पश्चिम बंगाल में किन नेताओं को मिली है उच्च सुरक्षा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुनील बंसल को ‘जेड प्लस’ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और उनके कुछ सहायकों को (CISF) की निगरानी में ‘जेड प्लस’ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
Sourav Ganguly Security Degraded: Y+ सिक्योरिटी में शिफ्ट करना हो सकता है बड़ा फैसला
ऐसे में सौरव गांगुली को ‘जेड’ केटेगरी की सुरक्षा से डिग्रेड कर के वापस ‘वाई’ केटेगरी में शिफ्ट किया जाना उनकी सार्वजनिक पहचान, पॉपुलेरिटी और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। हालांकि आने वाले समय में फिर से ऐसा हो सकता है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौरव गांगुली को Z+ सिक्योरिटी दे दी जाए। लेकिन फिलहाल अभी उन्हें Y+ सिक्योरिटी से ही काम चलाना पड़ेगा।
