Virat Kohli Like Controversy: IPL 2026 का ये 19वां सीजन बेहद ही धमाकेदार अंदाज से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. लेकिन इस बीच जो नाम अचानक से एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है, वो है Virat Kohli का. दरअसल विराट कोहली का नाम एक जर्मन इन्फ्लुएंसर के साथ ट्रेंड कर रहा है और वो भी बेहद ही छोटी सी वजह के कारण. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
Virat Kohli Like Controversy: क्यों शुरू हुई विराट कोहली की कॉन्ट्रवर्सी?
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजालाज की फोटो लाइक की है. बस फिर क्या था, फैंस को मिल गया मज़ेदार कंटेंट! और लोगों ने कमेंट सेक्शन में विराट का जमकर मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया. किसी ने Anushka Sharma को टैग करते हुए लिखा—“मैं नहीं सहता भाभी!” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने मज़ाक में कहा—“अकाय के हाथ से फोन ले लो!”.
इस पूरे मामले पर क्रिकेटर Yuzvendra Chahal के एक फैन पेज की ओर से भी मजेदार रिएक्शन सामने आया जिसनें लिखा था—“Algorithm.” अब सवाल ये है कि क्या ये सच में ये विराट का लाइक था या फिर कोई इंस्टाग्राम ग्लिच? अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, इसलिए मामला पूरी तरह से अब तक साफ नहीं हो पाया है.
Virat Kohli Like Controversy: कौन है जर्मन इन्फ्लुएंसर
हालांकि अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर वो जर्मन इन्फ्लुएंसर कौन है, जिसकी फोटो विराट कोहली ने लाइक की है. तो चलिए इसके बारे में भी हम आपको बताते हैं. लिजालाज जर्मनी की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर ट्रैवल और ब्लॉगिंग कंटेंट बनाती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने साइकोलॉजी में MSC किया है और उन्हें ट्रैवलिंग के साथ-साथ अलग अलग देशों के खाने एक्सप्लोर करने का भी शौक है. वो अक्सर अपने ट्रैवल व्लॉग और सिंगिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं.
Virat Kohli Like Controversy: जर्मन इन्फ्लुएंसर की बढ़ी पॉपुलैरिटी
ऐसे में जैसे ही उनका नाम विराट कोहली से जुड़ा, सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई. ये दिखाता है कि एक छोटे से डिजिटल एक्शन जैसे “लाइक” का किसी की लाइफ पर कितना बड़ा असर पड़ सकता है. फैंस के लिए ये सिर्फ मज़ाक का मौका था, लेकिन इन्फ्लुएंसर के लिए ये अचानक मिला बड़ा एक्सपोज़र बन गया. इससे पहले जब उन्होंने अवनीत कौर की फोटो लाइक करी थी तो उन्होंने उसको एल्गोरिथम का नाम दे दिया था.
लेकिन इसी बीच अब बात करते हैं विराट कोहली के मैदान में परफॉर्मेंस की, आईपीएल 2026 में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं और इस वक्त वो ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं. उनकी शानदार बैटिंग की वजह से Royal Challengers Bengaluru पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. विराट कोहली के जहां एक तरफ मैदान में रन बरस रहे है और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मीम्स. अब ये लाइक गलती थी या कुछ और ये तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इतना तय है कि इंटरनेट पर एक और नया ट्रेंड आ चुका है.
