Vaibhav Sooryavanshi हर मैच से पहले क्यों देखते हैं कार्टून? विस्फोटक बल्लेबाजी के पीछे का राज आया सामने

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Statement

Vaibhav Sooryavanshi Statement: वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा था, तब उनकी उम्र महज 13 साल थी और 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था। पर अब उनकी उम्र से ज्यादा उनके विस्फोटक खेल और रिकॉर्ड्स की चर्चा होती है। अपने पहले ही आईपीएल सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया था, जो कि आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था। आईपीएल 2026 में भी उनका वही आक्रामक अंदाज जारी है, हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हाल ही में खेले गए मैच में वह सिर्फ 8 रन ही बना पाए।

Vaibhav Sooryavanshi On Watching Cartoon: मैच से पहले वैभव देखते हैं कार्टून?

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी जियोहॉटस्टार के प्रेजेंटर से बातचीत करने आए। ऐसे में प्रेजेंटर ने उनसे मजाकिया अंदाज में कहा, “जिस उम्र में मैं कार्टून देखता था, उस उम्र में आप गेंदबाज की गेंदों को कार्टून बना रहे हो, तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा होता है?” इस पर वैभव ने अपनी आदत के बारे में बताया और कहा कि वह रोज़ कार्टून देखते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Habit: कार्टून देखने के साथ गेम पर है वैभव का फोकस

Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, “सर, दिमाग में कुछ नहीं चलता, आज भी मैच से पहले मैं कार्टून देखता हूं। ये मेरी पुरानी आदत है और अब भी मैं कार्टून देखता हूं, लेकिन गेम पर भी फोकस रहता है। अब हम अगले मैच पर ध्यान देंगे, 2 पॉइंट्स जीतने की कोशिश करेंगे और प्लेऑफ की ओर बढ़ेंगे।”

Vaibhav Sooryavanshi Performance: कैसी रही वैभव की परफॉर्मेंस

Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Social Media)

बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो आमतौर पर देखा नहीं जाता। दरअसल मोहसिन खान की कड़ी गेंदबाजी के चलते वैभव को लगातार 5 गेंदें डॉट खेलनी पड़ीं और फिर दबाव के कारण आखिरी गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, जिसके चलते वो आउट हो गए। आपको बता दें कि वैभव ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए थे।

Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने LSG की पूरी टीम को केवल 119 रनों पर ढेर कर दिया। अगर राजस्थान के बॉलर्स की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि नंद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा को उनकी शानदार 43 रनों की पारी और एक विकेट के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Read More: Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता

Exit mobile version