Pakistan Squad For Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 प्लेयर्स की क्रिकेट टीम अनाउंस कर दी है। यह टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में खेला जाएगा। वहीं आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है। यह पहली बार होगा जब वह किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे।
Pakistan New Debut Players: चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका
Sahibzada Farhan to captain as Pakistan announce their squad for this year’s Asian Games 👀
Details 👇https://t.co/CoPUXBYsPS
— ICC (@ICC) June 10, 2026
पाकिस्तान की टीम में चार नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इनमें आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं। वहीं, अब्दुल समद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन मार्च 2025 के बाद से उन्हें इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।
Sahibzada Farhan Record: साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 6 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 6 पारियों में 101 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 45 पारियों के दौरान उनके 1305 रन हैं। उनका औसत 30.34 और स्ट्राइक रेट 136.64 रहा है, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।
Pakistan Star Players Ruled Out: स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे स्टार खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
Pakistan Team: पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान।
Pakistan Squad For Asian Games 2026: एशियन गेम्स में पाकिस्तान का रिकॉर्ड
क्रिकेट 2010, 2014 और 2022 एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। 2022 एशियन गेम्स (जिसका आयोजन 2023 में हुआ था) में पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर रही थी। उस टूर्नामेंट में टीम ने एक मैच जीता था, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। अब पाकिस्तान की युवा टीम एशियन गेम्स 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Read More: Ben Stoke लेने वाले हैं Nightclub कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से रिटायरमेंट!, जानें क्या है सच्चाई?
