अकेले Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ गई पूरी श्रीलंका ए की टीम, जमकर हुई हाथापाई- देखें वीडियो

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Fight

Vaibhav Sooryavanshi Fight: ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मुकाबले के नतीजे से ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद की रही।

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: वैभव और सूर्यांश की श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों से हुई कहासुनी

Vaibhav Sooryavanshi Fight
Vaibhav Sooryavanshi Fight (Source: Google)

मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे पवेलियन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीलंका-ए के कुछ खिलाड़ियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

Vaibhav Sooryavanshi Fight: बातचीत से हाथापाई का सफर

शुरुआत में दोनों टीमों के बीच सिर्फ बातचीत होती नजर आई, लेकिन देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अकेले कई श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सामने खड़े दिखाई दिए। सिचुएशन को बिगड़ता देख श्रीलंका-ए के कुछ खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर के मामला शांत कराया। वहीं सूर्यांश शेडगे भी बहस में शामिल नजर आए और उन्होंने बल्ला दिखाते हुए कुछ रिएक्शन दिया।

Match Summary: ऐसा रहा मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi Fight
Vaibhav Sooryavanshi Fight (Source: Google)

टॉस जीतकर श्रीलंका-ए ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाए और फिर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए, जबकि विप्रज निगम ने 51 रनों का योगदान दिया।

Vaibhav Sooryavanshi Fight
Vaibhav Sooryavanshi Fight (Source: Google)

ऐसे में 266 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम भी निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के एक ही स्कोर पर पहुंचने की वजह से मुकाबला टाई हो गया और विनर का फैसला सुपर ओवर से किया गया।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए, वहीं भारत की ओर से यह ओवर अरशद खान ने डाला। जवाब में टीम इंडिया को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी सिर्फ 9 रन ही बना सकी। इसके साथ ही श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली।

Read More: Vipraj Nigam की एक लगती के कारण टीम इंडिया को हुआ 10 रन का नुकसान, जानें अपयार ने क्यों लगाई Penalty?