Vaibhav Sooryavanshi Celebration: Vaibhav Sooryavanshi आईपीएल 2026 में लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में यह युवा बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को मुश्किल में डाल रहा है। हर मैच के साथ वैभव की पॉपुलैरिटी और बढ़ती जा रही है। हाल ही में Lucknow Super Giants के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव ने शानदार पारी खेलकर Rajasthan Royals को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
Vaibhav Sooryavanshi News: 93 रन की धमाकेदार पारी

लखनऊ ने राजस्थान के सामने 220 रन का बड़ा टारगेट रखा था। ऐसे दबाव वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख ही बदल दिया। उन्होंने सिर्फ कुछ गेंदों में तेजी से रन बनाते हुए 93 रन की शानदार पारी खेली। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 19.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। हालांकि वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन से चूक गए।
Vaibhav Sooryavanshi Special Sign: हाफ सेंचुरी के बाद किया खास इशारा

अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद वैभव ने दोनों हाथों से अंग्रेजी का ‘A’ अक्षर बनाकर जश्न मनाया। उनका यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसके पीछे की वजह जानने के लिए एक्साइटेड नजर आए। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कमेंटेटर Murali Kartik ने उनसे इस खास सेलिब्रेशन के बारे में पूछा। जिसपर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और इसका कोई खास मतलब नहीं है। उनका यह मासूम रिएक्शन सुनकर सभी हंस पड़े।
Vaibhav Sooryavanshi: मां के लिए था यह खास सेलिब्रेशन

बाद में राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव ने इस जश्न का असली कारण बताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह सेलिब्रेशन उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया था। वैभव ने बताया कि उनकी मां का नाम अंग्रेजी के ‘A’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए उन्होंने मैदान पर यह खास सिम्बल बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि वो नहीं चाहते थे कि यह बात सभी को पता चले, क्योंकि वह आगे भी इस सेलिब्रेशन को जारी रखना चाहते हैं। लेकिन आखिरकार उन्होंने इसकी असली वजह बता ही दी।
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: खेल के साथ सादगी भी जीत रही दिल
/indian-express-bangla/media/media_files/2026/05/20/vaibhav-sooryavanshi-celebration-2026-05-20-00-23-35.png)
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपने बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने शांत स्वभाव और सादगी से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बावजूद उनका व्यवहार बेहद विनम्र और भावुक नजर आता है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।






