Travis Head Wife Gets Threat: Indian Premier League 2026 के 67वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Royal Challengers Bengaluru को 55 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा Virat Kohli और Travis Head के बीच हुई तीखी बहस को लेकर रही।
Travis Head News: कहां से शूरू हुआ विवाद?
मैच में उस समय माहौल तब गरमा गया जब Rasikh Salam ने ट्रेविस हेड को 26 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं हेड के विकेट के बाद विराट कोहली काफी एक्साइटेड नजर आए। इसके बाद जब विराट बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो ट्रेविस हेड ने उन्हें आक्रामक अंदाज में खेलने की सलाह दी। जवाब में विराट ने इशारे से कहा कि वह खुद गेंदबाजी करने क्यों नहीं आ जाते। फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बातचीत बाद में विवाद का कारण बन गई।
हालांकि मैच खत्म होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये दावा किया गया कि ट्रेविस हेड ने विराट कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन विराट ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। हालांकि इस घटना ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरीं।
Travis Head Wife Jessica Davies: हेड की वाइफ के साथ की गई बद्तमीजी
इस पूरे मामले के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी Jessica Davies ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि मैच में मिली हार के बाद विराट कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कुछ फैंस ने उन्हें भी निशाना बनाया।
Travis Head Wife Gets Threat: विराट के फैंस ने किए भद्दे कमेंट्स
जेसिका डेविस के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी पर्सनल मैसेजेस के जरिए परेशान किया गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में जेसिका ने कहा कि यह घटना उन्हें ICC Cricket World Cup 2023 की याद दिलाती है। उन्होंने बताया कि जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हराया था, तब भी उन्हें इसी तरह की ट्रोलिंग और नफरत भरे मैसेज मिले थे।
उन्होंने यह भी कहा कि ICC World Test Championship Final 2023 और 2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी नेगेटिव रिएक्शन देखने को मिले थे।
Read More: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद Rajathan Royals ने पंजाब किंग्स को किया ट्रोल, जानें क्यों?
