बस 2 सालों में टीम INDIA ने जीती ये 6 ICC Trophies, भारतीय क्रिकेट का दुनियाभर में जलवा

By rishabhpandey

Updated on:

Team India 6 ICC Trophies

Team India 6 ICC Trophies: ICC T20 World Cup 2026 को टीम इंडिया ने जीतकर एक ऐसा इतिहास रचा है, जिसका नाम आने वाले समय में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. भारतीय क्रिकेट लगातार दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर अपना दबदबा बना रहा है. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने सिर्फ मेन्स क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि वुमेन्स क्रिकेट और जूनियर लेवल के क्रिकेट में भी अपनी धाक जमाते हुए आईसीसी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है. इस मामले में फिलहाल भारत की बराबरी दुनिया की कोई क्रिकेट टीम नहीं कर पा रही है. बीते दो सालों में टीम इंडिया ने 6 आईसीसी ट्रॉफी जीतकर दिखाया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद सुनहरा है.

भारत ने पिछले दो साल में जीती 6 आईसीसी ट्रॉफी

Team India 6 ICC Trophies (Source: Social Media)

Team India 6 ICC Trophies: दो साल के अंदर-अंदर कुल 6 आईसीसी ट्रॉफी जीतना कोई आसान बात नहीं है, लेकिन भारत ने ये कर के दिखाया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मेन्स क्रिकेट टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उसके बाद से ही भारत के नाम मानों आईसीसी ट्रॉफीज की झड़ी लग गई. फिर उसके बाद रोहित की ही कप्तानी में साल 2025 के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने अपने नाम की. फिर टीम इंडिया ने बीते 8 मार्च को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.

Team India 6 ICC Trophies (Source: Social Media)

Team India 6 ICC Trophies: मेन्स क्रिकेट टीम की तरह वुमेन्स टीम ने भी 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके अलावा भारत के मेन्स और वुमेन्स अंडर19 टीमों ने भी अपना जलवा दिखाया और साल 2025 में वुमेन्स टीम ने अंडर19 टी20 वर्ल्ड कप जीता, जबकि 2026 में अंडर19 मेन्स टीम ने भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की.

वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा

Team India 6 ICC Trophies (Source: Social Media)

Team India 6 ICC Trophies: टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लगभग 17 साल के इंतजार को खत्म किया था. वहीं साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी को जीतकर भारत ने साबित किया था कि ये जीत सिर्फ एक संयोग नहीं थी. बल्कि ये उस मेहनत का फल था जो कि भारतीय टीम सालों से करती आ रही है. इसके बाद फिर 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही ट्रॉफी डिफेंड करने वाली भी.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version