T20 World Cup 2028: ICC T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद अब पूरी दुनिया में इस बात का ढिंढोरा पिट चुका है कि टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को मिली 96 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर टिक गई है. लेकिन बेहद ही कम लोगों को ये पता होगा कि ये मुकाबला कहां और कबसे खेला जाएगा, तो चलिए इस बात की जानकारी भी हम आपको दे देते हैं.
T20 World Cup 2028: साल 2028 में खेला जाएगा 11वां संस्करण
टी20 वर्ल्ड कप 2028 टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 के बीच खेला जाएगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण साल 2028 में होगा, साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ये पहला मौका होगा, जब वो पहली बार मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करेगा. इस टूर्नामेंट की कमान डेम थेरेसी वॉल्श के हाथों में है, जो अभी से ही आयोजन के जगहों की तैयारियों में जुटी हुई हैं.
T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए प्रमुख स्टेडियम और वेन्यू
टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG), एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम. न्यूजीलैंड – ऑकलैंड का ईडन पार्क, वेलिंगटन का स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल.
T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें लेंगी हिस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2024 में शुरू किए गए 20 टीमों की भागेदारी को बरकरार रखा है. साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के समापन के साथ ही 12 टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. मेजबान देश होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर भारत (डिफेंडिंग चैंपियन), इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के टीमें भी पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं.
T20 World Cup 2028: रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी टीमें
अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें 9 मार्च, 2026 की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी है. बाकी के बचे 8 स्थानों के लिए भिड़ंत अभी बाकी है. इनके लिए रीजनल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट 2026 के बीच के महीनों से शुरू होंगे. अमेरिका और यूरोप जैसी जगहों में अप-रीजनल क्वालीफायर आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को मेन ग्राउंड पर आने का मौका मिलेगा.
T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप 2028 कैसा होगा
टी20 वर्ल्ड कप 2028 का भी प्लान साल 2026 के टूर्नामेंट के जैसा ही रहेगा. ग्रुप स्टेज – इस टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होंगी और उन टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 – हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी. नॉकआउट – सुपर-8 के चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल और फिर दो फाइनल में भिड़ेंगी.
Read More: BCCI ने किया IPL का पहला शेड्यूल जारी, जानें कब और किसका होगा पहला मुकाबला?
