Suryakumar Yadav Unfollow Mumbai Indians: इंडियन टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने उन्हें अपकमिंग इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 दौरे की टीम में शामिल नहीं किया है। इतना ही नहीं, उनसे टी20 टीम की कप्तानी भी वापस ले ली गई है।
इसी बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने टीम से जुड़े कई पोस्ट भी अपने प्रोफाइल से हटा दिए हैं।
Suryakumar Yadav Social Media: सूर्यकुमार ने डिलीट की मुंबई इंडियंस की पोस्ट

फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से मुंबई इंडियंस की जर्सी वाली तस्वीरें भी गायब हो गई हैं। इन घटनाओं के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सूर्यकुमार यादव और मुंबई इंडियंस के रास्ते अलग हो सकते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी अब भी इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को फॉलो कर रही हैं, जिससे सिचुएशन पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
Suryakumar Yadav New Team: किस टीम में जा सकते हैं सूर्यकुमार यादव?

आईपीएल 2026 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा था। वो साल 2018 से लगातार मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अगर सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस से अलग होते हैं तो उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। केकेआर को टॉप ऑर्डर में एक एक्सपीरिएंस्ड भारतीय बल्लेबाज की जरूरत भी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल करने की दौड़ में उतर सकती है।
Suryakumar Yadav Unfollow Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के लिए शानदार रहा सफर

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी, लेकिन उस सीजन उन्हें सिर्फ एक मैच ही खेलने का मौका मिला। इसके बाद वो केकेआर में शामिल हो गए और वहां कई सीजन खेले। फिर साल 2018 में उन्होंने मुंबई इंडियंस में वापसी की और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो गए। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 127 मैचों में 4020 रन बनाए हैं। वहीं, केकेआर के लिए 60 मैचों में उनके नाम 684 रन दर्ज हैं।
हालांकि, सूर्यकुमार यादव के आने वाले समय में किसी फ्रेंचाइज़ को छोड़ने या किसी से जुड़ने को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या वो अगले साल मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं या फिर किसी नई टीम की जर्सी में नजर आते हैं।
Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे






