Vaibhav Sooryavanshi की श्रीलंका टीम से लड़ाई पर भड़क उठे एक्स मैनेजर, दे डाला विवादित बयान

By rishabhpandey

Published on:

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में अपने प्रदर्शन से ज्यादा मैदान पर हुए एक विवादित घटना को लेकर चर्चा में हैं। 15 साल के बल्लेबाज का बल्ला अब तक टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है, लेकिन श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले के बाद हुई झड़प ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वैभव सूर्यवंशी एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ बहस और धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की ओर से अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Brian Thomas Statement: पूर्व श्रीलंकाई मैनेजर ने की आलोचना

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर ब्रायन थॉमस ने भी इस मामले पर कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर क्रिकेट में फुटबॉल की तरह पीले और लाल कार्ड का नियम होता, तो इस तरह के व्यवहार पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जा सकती थी। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर मैच रेफरी वैभव को अगले मुकाबले से सस्पेंड कर दें, तो इससे उन्हें खेल भावना और अनुशासन का महत्व समझने में मदद मिलेगी।

Brian Thomas Controversy With Vaibhav: ब्रायन थॉमस ने क्या कहा?

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

हालांकि, अपने कमेंट के दौरान ब्रायन थॉमस ने वैभव के बैकग्राउंड और परवरिश को लेकर भी कुछ विवादित बातें कहीं, उन्होंने कहा कि भारत के एक गांव से आने वाले लड़के से शायद इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद की जा सकती है और दावा किया कि वहां खिलाड़ियों की परवरिश में शिक्षा की कमी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वैभव परिस्थितियों से खुश नहीं हैं तो अपने देश लौट सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम माना जाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत और पर्सनल टारगेट करार दिया।

What Is The Matter: क्या था पूरा मामला?

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

यह विवाद इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद शुरू हुआ। मैच टाई होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ए की जीत के बाद खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। वीडियो में देखा गया कि वैभव सूर्यवंशी एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के पास पहुंचे और दोनों के बीच बहस तेज हो गई। इसके बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसे मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi: हो सकती है कार्रवाई

Srilankan Ex Manager On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

क्रिकेट में विरोधी खिलाड़ी के साथ शारीरिक टकराव या आक्रामक व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना जाता है। ऐसे मामलों को अनुशासनहीनता की केटेगरी में रखा जाता है और मैच अधिकारी इसकी जांच कर सकते हैं।

Read More: Vipraj Nigam की एक लगती के कारण टीम इंडिया को हुआ 10 रन का नुकसान, जानें अपयार ने क्यों लगाई Penalty?

Exit mobile version