South Africa will be favourites to win T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 राउंड अब अपनी समाप्ति की ओर है. जल्द चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का खुलासा हो जाएगा.
अब तक दो टीमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कोई दो टीमें बाकी दो सेमीफाइनलिस्ट बनेंगी. इनमें से साउथ अफ्रीकी टीम इस समय खिताब की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है.
South Africa will be favourites to win T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का मौका
साउथ अफ्रीका का सफर इस टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबलों में ये टीम चैंपियन की तरह खेली है. अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के मैच में दो-दो सुपर ओवर खेले गए थे. जिसमें आखिर में साउथ अफ्रीकी टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. अबतक एडेन मारक्रम की कप्तानी वाली टीम अजेय रही है.
सुपर-8 में उन्होंने दो धुरंधरों टीमों भारत और वेस्टइंडीज को मात देकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को तो उन्होंने एकतरफा अंदाज में शिकस्त दे दी. जिससे उनकी ताकत का पता लगा. अब उनके और टी20 विश्व कप ट्रॉफी के बीच केवल दो मैचों का फासला है. सेमीफाइनल और फाइनल जीतते ही साउथ अफ्रीका इतिहास रच देगी. पहली बार टी20 विश्व कप की चैंपियन बनेगी.
दो विश्व कप मिलाकर केवल एक ही मैच हारी है
साउथ अफ्रीका ने पिछले टी20 विश्व कप में सब कुछ सही किया था. हालांकि वो भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीत सके थे. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 में से 8 मैच जीते थे. इस विश्व कप में अब तक 6 मैच खेलकर सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. यानि दो टी20 विश्व कप को मिलाकर साउथ अफ्रीका के नाम 15 मैचों में से 14 जीत दर्ज है. इस बार जैसी उनकी टीम है और जैसा उनका प्रदर्शन है, साउथ अफ्रीका ट्रॉफी पर कब्जा कर सकती है.
Read More: भारत के खिलाफ सुपर आठ में जीत के लिए शाई होप ने टीम को किया आगाह
