Shubhman Gill New Test Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल दोनों ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राहुल ने 100 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले गिल ने अपना शतक पूरा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल 103 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं उन्होंने अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।
गिल की यह पारी सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि उनके पर्सनल रिकॉर्ड के लिहाज से भी बेहद खास रही। इस शतक के साथ उन्होंने भारतीय टेस्ट कप्तानों की एक बेहतरीन लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। अब वह बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं और इस मामले में कई दिग्गजों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।
Shubhman Gill New Test Record: कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
1. विराट कोहली – 20 शतक
इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने 2014 से 2022 के बीच 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की और इस दौरान 20 शतक लगाए। कप्तान के रूप में उनकी बेहतरीन पारी 254 रन की रही।
2. सुनील गावस्कर – 11 शतक
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 11 शतक बनाए।
3. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 9 शतक
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 टेस्ट शतक निकले और उन्होंने कुल 2856 रन बनाए।
4. सचिन तेंदुलकर – 7 शतक
टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कप्तान के रूप में 25 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 2054 रन बनाए और 7 शतकीय पारियां खेलीं।
5. शुभमन गिल – 6 शतक
शुभमन गिल का कप्तानी करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी है। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया शतक बतौर कप्तान उनका छठा टेस्ट शतक है। उन्होंने सिर्फ 9 टेस्ट मैचों और 15 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की है।
गिल ने कप्तान के रूप में अपना पहला टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने सीरिज़ के दौरान अकेले चार शतक जड़कर सभी का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतकीय पारी खेलकर अपनी कंसीस्टेंसी साबित की है। जिस तेज़ी से गिल रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले सालों में उनके पास इस लिस्ट में और ऊपर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।
Read More: Suryakumar Yadav को टीम से बाहर करने पर छिड़ी बहस, Ravichandran Ashwin हुए आग बबुला!
