Shreyas Iyer On PBKS Win: लगातार 6 हार के बाद दबाव में चल रही पंजाब किंग्स ने शानदार वापसी करते हुए IPL 2026 के 68 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई। पंजाब के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती थी। अब टीम की नजरें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर टिकी हैं।
Ricky Ponting News: MI vs RR मैच देखेगी पंजाब की टीम

मैच के बाद पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि पूरी टीम ड्रेसिंग रूम में बैठकर MI vs RR मैच देखेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस अहम मुकाबले से पहले टीम मीटिंग नहीं करने का फैसला लिया था। अय्यर ने जीत का छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि पहला IPL शतक लगाना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा कि लगातार हार के बाद यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए बहुत जरूरी थी।
Shreyas Iyer On Bowlers: गेंदबाजों को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवर में रन खर्च होने के बावजूद गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक ऐसे मुकाबलों में मोमेंटम सबसे ज्यादा मायने रखता है।
अपनी बल्लेबाजी को लेकर अय्यर ने बताया कि अगर वह शुरुआत में थोड़ा समय लेकर खेलें और सही टाइमिंग से शॉट लगाएं, तो बड़ी पारी खेल सकते हैं। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनका टेंपरामेंट कमाल का था। मैच खत्म करके शतक तक पहुंचना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।
Shreyas Iyer On PBKS Win: दबाव के बावजूद टीम ने जीता मैच

आपको बता दें कि लगातार छह हार के बाद पंजाब किंग्स पर काफी दबाव बहुत ज्यादा था, लेकिन टीम ने इस मैच से पहले माहौल को हल्का रखा। अय्यर ने बताया कि खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े, इसलिए कोई टीम मीटिंग नहीं रखी गई।
उन्होंने आगे कहा कि बड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों का मानसिक रूप से शांत रहना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा रणनीति और चर्चा खिलाड़ियों को उलझा सकती है, इसलिए उन्होंने खुद रिकी पोंटिंग से कहा था कि इस मैच से पहले टीम मीटिंग की जरूरत नहीं है।







