Sahibzada Farhan Wrote Book: पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन स्कोर किए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. लेकिन इस बीच खास बात ये रही कि पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने अपनी बेहतरीन पारी खेलने के बाद विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद साहिबजादा फरहान ने किताब लिख डाली है, जो जल्द ही रिलीज भी हो सकती है. बताते चलें कि 2025 एशिया कप में जसप्रीत बुमराह पर कुछ छक्के लगाने के बाद पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने एक डॉक्यूमेंट्री बना डाली थी. हालांकि साहिबजादा ने किताब लिखी है या नहीं इसके पीछे की हकीकत को भी जान लेते हैं.
Sahibzada Farhan Wrote Book: साहिबजादा फरहान के किताब लिखने की हकीकत?
🚨 Sahibzada Farhan is releasing a book on how he broke Kohli’s record. 📚🔥 pic.twitter.com/CmQMb5YDwT
— Maaz (@IsThatMaaz) March 15, 2026
तो आपको बता दें कि अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर साहिबजादा फरहान के किताब लिखने की बात का दावा किया जा रहा है. किताब का टाइटल ‘हीरो इन मेकिंग’ दिया गया है. इसके अलावा नीचे ‘सिंगल टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन’ लिखा है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस किताब को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
Sahibzada Farhan Wrote Book: कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
अगर यहां हम बात करें भारत के सर्वश्रेठ बल्लेबाज विराट कोहली की तो उन्होंने 2014 के टी20 विश्व कप में 319 रन बनाए थे. ऐसे में लगभग 12 साल के बाद यानी 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान ने ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए 383 रन स्कोर किए हैं. हालांकि पाक बल्लेबाज के बाद संजू सैमसन और टिम सीफर्ट भी कोहली से आगे निकल गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के सिंगल एडीशन में अब तक का इतिहास देखते हुए सबसे ज्यादा रन:
साहिबजादा फरहान- 383 रन
टीम सीफर्ट- 326 रन
संजू सैमसन- 321 रन
विराट कोहली- 319 रन
तिलकरत्ने दिलशान- 317 रन
Sahibzada Farhan Wrote Book: कोहली ने पिछले सीजन लिया संन्यास
जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने एक साथ टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था. हालांकि ये दोनों ही अभी ODI फॉर्मेट क्रिकेट खेल रहे हैं.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
