WrestleMania 43 में Roman Reigns का अपोनेंट होगा ये पॉपुलर WWE सुपरस्टार, जानें कब शुरू होगी फाइट?

By rishabhpandey

Published on:

Roman Reigns Opponent In WrestleMania

Roman Reigns Opponent In WrestleMania: WWE में Roman Reigns और Seth Rollins की दुश्मनी काफी समय से चर्चा में रही है। दोनों ने साल 2012 में The Shield के जरिए मेन रोस्टर में कदम रखा था, लेकिन 2014 में इस ग्रुप के टूटने के बाद से ही इनके बीच टकराव शुरू हो गई। वहीं आज के समय में दोनों WWE के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ उनके बीच एक अलग सा कॉम्पटीशन अब भी कायम है।

Roman Reigns Opponent In WrestleMania (Source: Social Media)

2026 के WrestleMania में इन दोनों के बीच सिंगल मुकाबले की चर्चा थी, लेकिन Seth Rollins की चोट के कारण प्लान में बदलाव करना पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने एक बार फिर इस राइवलरी को नई दिशा दे दी है।

WWE Backlash: किसके खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे Roman Reigns?

हाल ही में WWE Raw के एपिसोड में दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया। आने वाले WWE Backlash 2026 (9 मई) में Roman Reigns अपना टाइटल Jacob Fatu के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इसी सिलसिले में रेंस शो में फाटू को ढूंढते नजर आए, लेकिन Adam Pearce ने उन्हें बताया कि फाटू उस दिन मौजूद नहीं हैं।

Backstage Fight: Seth Rollins और Roman Reigns के बीच तकरार

इसी दौरान बैकस्टेज रेंस और Seth Rollins का आमना-सामना हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को तीखी नजरों से देखा और रॉलिंस ने साफ शब्दों में कहा कि रेंस उनके रास्ते में खड़े हैं। इस छोटे से सेगमेंट ने ये मैसेज दे दिया कि भविष्य में दोनों के बीच काफी बड़ा मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WrestleMania 43 में इनका मैच देखने को मिल सकता है।

Seth Rollins Opponent In Backlash: कौन होगा सेथ रोलिंस का अपोनेंट?

Roman Reigns Opponent In WrestleMania (Source: Social Media)

वहीं WWE Backlash 2026 में Seth Rollins का मुकाबला Bron Breakker से होने वाला है। दोनों के बीच चल रही राइवलरी काफी जबरदस्त रही है, जिसमें अब तक ब्रेकर का पलड़ा भारी नजर आया है। हाल ही में Raw के एपिसोड में भी ब्रेकर ने रॉलिंस को लगातार दो स्पीयर लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।

Roman Reigns Opponent In WrestleMania: कौन होगा रोमन का अपोनेंट?

Roman Reigns Opponent In WrestleMania (Source: Social Media)

अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि Backlash 2026 में इस भिड़ंत का नतीजा क्या निकलता है और क्या आगे चलकर रोमन रेंस और रॉलिंस की टक्कर फिर से रेसलमेनिया जैसे बड़े मंच पर देखने को मिलेगी या नहीं।

Read More: Raghu Sharma का पहला विकेट बन गया यादगार, जेब से निकली पर्ची पर लिखा- ‘जय श्री राम’

Exit mobile version