Raghu Sharma First Wicket Celebration: आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 229 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की ओर से दमदार शुरुआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं खास बात ये रही कि रोहित शर्मा इस मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, बल्कि वे रघु शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे थे।
Raghu Sharma Note: रघु शर्मा की पर्ची पर क्या लिखा था?
#RaghuSharma makes a statement with that wicket 🔥
Years of hard work and belief are finally paying off. 💙🙌🏻#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #MIvLSG | LIVE NOW 👉https://t.co/hc4PVkY1Pc pic.twitter.com/QFbQB1OeRg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 4, 2026
हालांकि इस मैच में रघु शर्मा ने भी सुर्खियां बटोरीं। अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे रघु ने अक्षर रघुवंशी को आउट कर के अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
वहीं विकेट लेने के बाद रघु ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया, उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली जिसपर लिखा था, “राधे राधे, गुरुदेव की कृपा से 15 सालों का एक मुश्किल समय खत्म हुआ. ये मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) का बहुत धन्यवाद. मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा. जय श्री राम.”
Who Is Raghu Sharma: रघु शर्मा के बारे में
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रघु शर्मा का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। पंजाब के जालंधर में 11 मार्च 1993 को जन्मे रघु एक गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। 33 साल के इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 2025 सीजन के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था, हालांकि उस मैच में वो विकेट नहीं ले सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
Raghu Sharma First Wicket Celebration: रघु शर्मा के फर्स्ट क्लास स्टेट्स
अगर उनके घरेलू करियर पर नजर डालें, तो रघु ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 20 पारियों में 57 विकेट झटके हैं, जिसमें वो 5 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट के 12 मैचों में उन्होंने 18 विकेट हासिल किए हैं, जबकि टी20 के 6 मुकाबलों में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं।
Read More: 50 से कम स्कोर पर PBKS की आधी टीम आउट, फिर भी बने 163 रन- जानें कैसा रहा पूरा मैच?
