50 से कम स्कोर पर PBKS की आधी टीम आउट, फिर भी बने 163 रन- जानें कैसा रहा पूरा मैच?

By rishabhpandey

Published on:

PBKS Performance Over GT

PBKS Performance Over GT: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला फैंस के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही Punjab Kings और Gujrat Titans के बीच हुए इस मुकाबले में पंजाब की टीम सिर्फ 163 रन पर सिमट गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि Gujarat Titans पंजाब को पूरी तरह ऑलआउट करने वाली पहली टीम बन जाएगी, लेकिन आखिरी विकेट नहीं गिर सका। सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संभाल लिया। वहीं खास बात यह रही कि शेडगे ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।

Punjab Kings News: कैसी रही पंजाब किंग्स की शुरूआत?

PBKS Performance Over GT (Source: Social Media)

पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में थे, लेकिन इस मैच में वो पूरी तरह फ्लॉप रहे। टीम ने 35 रन तक अपने तीन अहम बल्लेबाज़ खो दिए थे, जबकि 47 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। शुरुआत इतनी खराब रही कि Mohammed Siraj ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर पंजाब को दबाव में ला दिया।

Punjab Kings Score: कैसे 163 रन तक पहुंची पंजाब किंग्स की टीम?

PBKS Performance Over GT (Source: Social Media)

मुश्किल हालात में सूर्यांश शेडगे और Marcus Stoinis ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 79 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे टीम 100 रन के पार पहुंच सकी। शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक भी पूरा किया, जबकि स्टोइनिस ने 40 रन जोड़े। फिर अंत में Marco Jansen ने 11 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम के स्कोर को 163 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Gujrat Titans Performance: कैसा रहा गुजरात का प्रदर्शन?

PBKS Performance Over GT (Source: Social Media)

गुजरात की ओर से गेंदबाज़ी में Jason Holder सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं, सिराज ने शुरुआत में ही दो विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई। Kagiso Rabada ने भी 2 विकेट चटकाए और पर्पल कैप की रेस में वो तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके नाम अब 16 विकेट हो चुके हैं। इसके अलावा Rashid Khan ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

PBKS Performance Over GT: पंजाब की टीम ने दी कड़ी टक्कर

PBKS Performance Over GT (Source: Social Media)

कुल मिलाकर, पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी बुरी तरह लड़खड़ाई, लेकिन शेडगे और स्टोइनिस की साझेदारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन फिर भी पंजाब की टीम ने गुजरात को कड़ी टक्कर दी, पर उसका फायदा नहीं हो पाया और गुजरात ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया।

Read More: Tilak Varma के हाथ पर बंधी करोड़ों की घड़ी CSK के प्लेयर ने क्यों तोड़ी?, जानें पूरी सच्चाई

Exit mobile version