IPL से पहले रोहित शर्मा कर रहे हैं मस्ती, मालदीव वेकेशन मनानें पहुंचे पूर्व कप्तान

By rishabhpandey

Published on:

Rohit Sharma On Vacation

Rohit Sharma On Vacation: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इन दिनों वो मैदान से दूर छुट्टियों के मजे ले रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद रोहित को मालदीव में वेकेशन मानते देखआ गया है. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर भी शेयर की है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई दे रही है.

Rohit Sharma On Vacation: रोहित की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि इसमें उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है. लंबे समय तक अपनी फिटनेस को लेकर ट्रोल होने वाले रोहित अब काफी फिट दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस नई फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

मालदीव में मना रहे छुट्टियां

Rohit Sharma On Vacation (Source: Social Media)

Rohit Sharma On Vacation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका में नजर आए थे. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है और छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच गए. इस तस्वीर पर फैंस ने तारीफ करते हुए लिखा कि “कमाल का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन है”.

11 किलो तक घटाया वजन

Rohit Sharma On Vacation (Source: Social Media)

Rohit Sharma On Vacation: दरअसल, रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है. उन्हें कई बार जिम में वर्कआउट करते देखा गया है. उन्होंने फिटनेस ट्रेनर अभिषेक नायर के साथ मिलकर ट्रेनिंग की और अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान रोहित ने करीब 11 किलो वजन कम किया है. इस दौरान उन्होंने वड़ा पाव समेत कई अनहेल्दी फूड्स को छोड़ दिया और अपनी फिटनेस की ओर पूरा ध्यान लगाया.

अब सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस

Rohit Sharma On Vacation (Source: Social Media)

वैसे तो रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह फिट रखना है.

IPL 2026 में दिखेंगे मैदान पर

Rohit Sharma On Vacation (Source: Social Media)

Rohit Sharma On Vacation: रोहित शर्मा अब जल्द ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. माना जा रहा है कि IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है और इसका शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद है. रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. हालांकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं था जैसा की टीम उनसे उम्मीद कर रही थी. उन्होंने 15 मैचों में करीब 30 की औसत से 418 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 149 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक भी जड़े थे. ऐसे में अब रोहित के फिट होने के बाद फैंस को ये उम्मीद है कि वो आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर के दिखाएंगे.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version