लगातार हार का सामना करने के बाद अब Rishabh Pant को चाहिए ब्रेक, जानें क्यों?

By rishabhpandey

Published on:

Rishabh Pant Wants Break

Rishabh Pant Wants Break: ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार के बाद ये मान लिया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को अब एक छोटे ब्रेक की जरूरत है। लगातार खराब परफॉर्मेंस के चलते टीम दबाव में है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ ने ये बयान दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में LSG और KKR के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पर 26 अप्रैल को खेले गए इस मैच में आखिरकार सुपर ओवर में KKR ने बाजी मार ली। यह लखनऊ का इस सीजन का आठवां मैच था, जिसमें उन्हें छठी हार का सामना करना पड़ा।

Rishabh Pant Wants Break: पंत का क्या है मानना?

Rishabh Pant Wants Break (Source: Social Media)

मैच के बाद पंत ने कहा कि टीम लगातार हार से जूझ रही है और ऐसे में खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, “हमें एक ब्रेक चाहिए ताकि हम खुद को फिर से तैयार कर सकें। क्रिकेट हमेशा दबाव का खेल रहेगा, लेकिन हमें समाधान अपने भीतर ही ढूंढना होगा और चीजों को आसान रखना होगा।”

Rishabh Pant Wants Break: कैसी रही थी दोनों टीमों की परफॉर्मेंस?

Rishabh Pant Wants Break (Source: Social Media)

मुकाबले की बात करें तो KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए और LSG को 156 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लखनऊ की टीम संघर्ष करती नजर आई, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का लगने से स्कोर बराबर हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

Rishabh Pant Wants Break: ऋषभ पंत क्यों चाहते हैं ब्रेक?

Rishabh Pant Wants Break (Source: Social Media)

सुपर ओवर में LSG का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पंत ने बताया कि टीम ने चर्चा के बाद निकोलस पूरन को सुपर ओवर के लिए चुना। उन्होंने कहा कि भले ही पूरन इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन मुश्किल समय में टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करती है।

ऋषभ पंत ने यह भी जोर देकर कहा कि, ”हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ये सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों की बात नहीं है. पूरी टीम की जिम्मेदारी है और बहुत लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे. हमने ग्रुप में चर्चा की और सुपर ओवर के लिए निकोलस पूरन का नाम आया. वो शायद अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.”

Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Exit mobile version