Angkrish Raghuvanshi Out Decision: आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, लेकिन इसी मैच में अंपायर ने एक ऐसा डिसीजन लिया जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला अंगकृष रघुवंशी के विकेट से जुड़ा है, जहां गेंद सीधे स्टंप्स पर नहीं लगी लेकिन इसके बावजूद उन्हें आउट करार दे दिया गया।
What Is The Real Matter: असल में क्या हुआ था?
😡 ABHISHEK NAYAR FURIOUS WITH UMPIRES
Abhishek Nayar was visibly angry with the umpiring decision to give Angkrish Raghuvanshi out. pic.twitter.com/vfDehxolGt
— Faruk🐦 (@uf2151593) April 26, 2026
यह घटना कोलकाता की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जब प्रिंस यादव की गेंद को रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। फिर जैसे ही रघुवंशी क्रीज की ओर लौट रहे थे, फील्डर का थ्रो उनके पैर से टकरा गया। इसके बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जोरदार अपील की और मैदान पर मौजूद अंपायर ने तुरंत थर्ड अंपायर की मदद मांग ली।
Umpires Decision: अंपायर ने क्या सुनाया फैसला?
ऐसे में रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि रघुवंशी ने दौड़ते समय अपनी दिशा बदली और इस वजह से गेंद स्टंप्स तक नहीं पहुंच पाई। इस आधार पर उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। लेकिन इस फैसले से कोलकाता की टीम और सपोर्ट स्टाफ हैरान रह गए। नियमों के अनुसार, यदि बल्लेबाज जानबूझकर गेंद और स्टंप्स के बीच आता है और फील्डिंग टीम को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं था क्योंकि रघुवंशी जानबूझकर गेंद और स्टंप्स के बीच नहीं आए थे।
Angkrish Raghuvanshi Out Decision: कैसा था अंगकृष रघुवंशी का रिएक्शन?
आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी साफ तौर से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने पहले बल्ला जमीन पर पटका और फिर हेलमेट उतारकर फेंक दिया। वहीं, ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद भी ये विवाद शांत नहीं हुआ।
कोलकाता के हेड कोच अभिषेक नायर को बाउंड्री के पास खड़े अंपायर से बहस करते हुए भी देखा गया। इसके अलावा, टीम के असीस्टेंट कोच शेन वॉटसन भी इस फैसले से हैरान नजर आए। अब यह पूरी घटना सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक चर्चा का विषय बनी हुई है।
Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
