Rishabh Pant Upset For Vice Captaincy: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले इंडियन टीम के हैल्पिंग कोच रयान टेन डेशट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं। हाल ही में सेलेक्टर्स ने पंत को वाइस कैप्टेंसी की जिम्मेदारी से हटाकर यह भूमिका एक बार फिर केएल राहुल को सौंप दी थी। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या इस फैसले से पंत निराश हैं, जिस पर कोच ने साफ जवाब दिया है।
Ryan Ten Doeschate On Rishabh Pant: रयान टेन डेशट ने ऋषभ को लेकर क्या कहा?

रयान टेन डेशट ने कहा कि टीम में इन्वाल्व रहने के लिए किसी आधिकारिक पद की जरूरत नहीं होती। उनका मानना है कि खिलाड़ी बिना किसी पद के भी जिम्मेदारी उठा सकते हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पंत को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें मैच की सिचुएशन के हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए और सही समय पर सही फैसले लेने पर ध्यान देना चाहिए।
Ryan Ten Doeschate Statement: रयान टेन डेशट का बयान

हैल्पिंग कोच ने कहा कि, “नेतृत्व सिर्फ कप्तान या उपकप्तान बनने से नहीं आता। हम चाहते हैं कि ऋषभ पंत मैदान पर मैच की जरूरत के हिसाब से खेलें और अपनी समझदारी का परिचय दें।” उपकप्तानी से हटाए जाने के मुद्दे पर रयान टेन डेशट ने बताया कि पंत ने इस फैसले को लेकर किसी तरह की नाराजगी या शिकायत जाहिर नहीं की है। उन्होंने कहा कि पंत का अब तक का टेस्ट करियर बेहद प्रभावशाली रहा है और टीम को उनसे आगे भी बड़ी उम्मीदें हैं।
हालांकि, कोच ने यह भी एक्सेप्ट किया कि पंत को कई बार अपने आक्रामक अंदाज की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। कुछ मौकों पर उनके जोखिम भरे शॉट्स और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन उनकी एबिलिटी और मैच का रुख बदलने की क्षमता पर किसी को डाउट नहीं है।
Rishabh Pant Test Career: ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

अगर ऋषभ पंत के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं। 86 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 42.91 की शानदार औसत से 3476 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 159 रन रहा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें पंत के परफॉर्मेंस पर रहेंगी, क्योंकि वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं।







