Ollie Robinson का लॉर्ड्स में आया तूफान, 149 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर रचा इतिहास

By rishabhpandey

Published on:

Ollie Robinson Record

Ollie Robinson Record: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऐसा इतिहास रच दिया, जिसकी चर्चा लंबे समय तक क्रिकेट जगत में होती रहेगी। रोबिंसन ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर न्यूजीलैंड की टीम को एकदम बैकफुट पर ढकेल दिया।

England VS Newzealand: कैसे बना ओली रॉबिंसन का रिकॉर्ड?

Ollie Robinson Record
Ollie Robinson Record (Source: Social Media)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर रोबिंसन लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए पहला झटका दिया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर पूर्व कप्तान और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केन विलियमसन भी उनका शिकार बन गए।

Ollie Robinson Perfoemance: कैसा रहा ओली रॉबिंसन का प्रदर्शन?

Ollie Robinson Record
Ollie Robinson Record (Source: Social Media)

रोबिंसन यहीं नहीं रुके, उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका दे दिया। महज छह गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर उन्होंने मैच का पूरा माहौल बदल दिया। इस प्रदर्शन के साथ ओली रोबिंसन टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में अपने स्पेल के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए। यह अचीवमेंट उन्हें क्रिकेट इतिहास के चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल करती है।

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका यह निर्णय शुरुआती तौर पर सही साबित हुआ, क्योंकि काइल जैमिसन की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 140 रन पर सिमट गई। जैमिसन ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बुरी तरह झकझोर दिया।

Ollie Robinson Record: कैसा था मैच का हाल?

Ollie Robinson Record
Ollie Robinson Record (Source: Social Media)

हालांकि, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू होते ही ओली रोबिंसन ने ऐसा पलटवार किया कि मैच का रुख ही बदल गया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 61 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे और वह अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 79 रन पीछे थी। रोबिंसन टेस्ट इतिहास के केवल सातवें गेंदबाज बने हैं जिन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में तीन विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले यह अचीवमेंट श्रीलंका के नुवान जोयसा, भारत के इरफान पठान, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान के हैरिस सोहेल, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क हासिल कर चुके हैं।

Lords Test Match:  न्यूजीलैंड या इंग्लैंड कौन बना पाएगा अपनी बढ़त?

Ollie Robinson Record
Ollie Robinson Record (Source: Social Media)

भारतीय क्रिकेट लवर्स को इरफान पठान की वो यादगार हैट्रिक जरूर याद होगी, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। नुवान जोयसा ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी तरह का कारनामा किया था। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा। एक ओर काइल जैमिसन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया, तो दूसरी ओर ओली रोबिंसन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया। अब सभी की नजरें मैच के अगले स्टेज पर होंगी, जहां ये देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड वापसी कर पाता है या इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत करता है।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच