Ravi Shastri On Bumrah: जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बोलते हुए, जियोस्टार के विशेषज्ञ रविचंद्रन अश्विन ने युजवेंद्र चहल की पारी की शुरुआत करने की लगातार गुजारिश से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया:
Ravichandran Ashwin On yuzvendra chahal: रविचंद्रन अश्विन का युजवेंद्र चहल पर किस्सा

“हमने राजस्थान रॉयल्स में तीन सीजन साथ बिताए। मैंने गौर किया है कि वह जहां भी जाते हैं, ओपनिंग करने की गुजारिश करते रहते हैं। मुझे याद है कि मैं पैड पहनता था क्योंकि आरआर मुझे ऊपरी क्रम में भेजता था। लेकिन चहल आते और मुझसे पैड उतारने को कहते क्योंकि वह खुद बल्लेबाजी करने जाना चाहते थे। अगर वह कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के सामने नई गेंद का सामना करने चले गए, तो हमारे लिए गेंदबाजी कौन करेगा? और सबसे महत्वपूर्ण बात, इतनी तेज गेंदबाजी के सामने वह खुद को चोट भी पहुंचा सकते थे।”
Ravichandran Ashwin News: रविचंद्रन अश्विन ने चहल के अपनी बल्लेबाजी क्षमताओं पर विश्वास से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाया:

“चहल ने एक बार मुझसे कहा था कि वह अंडर-19 दिनों में बल्लेबाजी किया करते थे और यहां तक कि उन्होंने शतक बनाने का दावा भी किया था। उन्होंने कहा कि दबाव वाली स्थिति में, अगर टीम को किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत हो जो अच्छा प्रदर्शन कर सके, तो उन्हें चहल को भेजना चाहिए। लेकिन सच कहूं तो मेरा सवाल सीधा सा है, “चहल को चौका लगाने की ताकत कहां से मिलेगी?””
Suresh Raina On Yuzvendra Chahal: जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में जियोस्टार के विशेषज्ञ सुरेश रैना ने बताया कि चहल अक्सर उन्हें इंग्लैंड में मारे गए उस सीधे ड्राइव की याद दिलाते हैं

“लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच था, जिसमें चहल ने सीधा ड्राइव मारकर चौका लगाया था। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, वे हमेशा कहते हैं, ‘रैना भाई, आपको याद है मैंने इंग्लैंड में मारा वो सीधा ड्राइव?’ इसके साथ ही, वे बल्ले चुराने में भी माहिर हैं। वे चुपके से हमारे किट बैग से बल्ले उठा ले जाते हैं, चाहे वो मैच का बल्ला हो या अभ्यास का बल्ला।”
Irfan Pathan On Jasprit Bumrah: जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बोलते हुए, जियोस्टार के विशेषज्ञ इरफान पठान ने टाटा आईपीएल के इस सीजन में जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की

“पिछले सीजन में जसप्रीत बुमराह ने 12 मैचों में 6.7 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए थे। लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी भी काफी ज्यादा है। जब विकेट नहीं मिलते, तो स्वाभाविक रूप से इकॉनमी रेट पर असर पड़ता है। फिलहाल उनका गेंदबाजी औसत 105 है। बुमराह जैसे बेहतरीन गेंदबाज से इतनी खराब गेंदबाजी की उम्मीद किसी को नहीं थी। खासकर टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें इस तरह संघर्ष करते देखना बहुत दुखद है।”
Ravi Shahtri On Bumrah: जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बोलते हुए रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म के संभावित कारणों पर अपनी राय व्यक्त की

“बुमराह पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम के साथ भारी दबाव झेलने के बाद इस आईपीएल में उतरे हैं। उनकी परेशानी सिर्फ शारीरिक नहीं है। मानसिक थकान भी एक बड़ा कारण है। मुंबई इंडियंस को उनका ध्यान रखना होगा। अगले दो वर्षों में व्यस्त कार्यक्रम है, कई टेस्ट सीरीज और 50 ओवर का विश्व कप आने वाला है। इसलिए, उनकी फिटनेस और काम के दबाव को बहुत सावधानी से संभालना होगा।”
टाटा आईपीएल के दौरान रोज़ाना ऐसे और भी रोचक जानकारियां पाएं, सिर्फ जियोस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर।
Read More: CSK से मिली हार के बाद छलका Axar Patel का दर्द, क्या DC कर पाएगी क्वालिफाई?






