Rashid Khan Reject Indian Citizenship: अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान एक ऐसा नाम हैं, जिन्हे दुनिया के कोने कोने से क्रिकेट खेलने के ऑफर मिल सकते है. लेकिन फिर भी उन्होंने चुना है सिर्फ अपना देश! आईपीएल 2026 के बीच Rashid Khan ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर क्रिकेट फैन को चौंका दिया है.
सोचिए भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्रिकेट पावरहाउस देशों से खेलने का ऑफर अगर आपको मिले और आप उसे ठुकरा दें! तो ये आपको कैसा लगेगा. यही लगेगा ना कि ऑफर ठुकरा के बेवकूफी कर दी. लेकिन राशिद का ऐसा मानना नहीं है. क्योंकि उनका मानना है कि अपने देश की ओर से खेलने में ही गर्व है और ये सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि ये वफादारी की मिसाल है.
Rashid Khan Reject Indian Citizenship: अपनी नई बुक में राशिद ने किया खुलासा
अपनी नई book “Rashid Khan: From Streets to Stardom” में राशिद ने बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों से नागरिकता और क्रिकेट खेलने का ऑफर मिला था. लेकिन उनका जवाब साफ था “अगर मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए नहीं खेलता, तो किसी और के लिए भी नहीं खेलूंगा.” ये लाइन सुनकर समझ आता है कि राशिद खान सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं… बल्कि अपने देश के लिए एक इमोशन हैं.
Rashid Khan Reject Indian Citizenship: किसने दिया था राशिद को भारतीय नागरिकता का ऑफर?
राशिद ने ये भी बताया कि भारत के एक टॉप अधिकारी ने उन्हें नागरिकता देने का ऑफर दिया था. उनसे कहा गया कि अफगानिस्तान की हालत मुश्किल है, वो भारत आकर रह सकते हैं. यहां क्रिकेट खेल सकते हैं और उन्हें सारे कागजात भी दिए जाएंगे, लेकिन राशिद का जवाब बेहद शांत लेकिन मजबूत था. उन्होंने मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहा और साफ कर दिया कि वो सिर्फ अफगानिस्तान के लिए ही खेलना चाहते हैं.
अब जरा इस फैसले की गहराई समझिए, अफगानिस्तान जैसे देश में, जहां क्रिकेट की सुविधाएं सीमित रही हैं. वहां से निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना ही एक बड़ी बात है और फिर जब आपके पास आसान रास्ता हो बड़े देश के लिए खेलने का तब भी आप अपने देश को चुनते हैं, ये बहुत कम लोग कर पाते हैं.
Rashid Khan Reject Indian Citizenship: IPL 2026 में कैसा है राशिद खान का प्रदर्शन?
यही वजह है कि राशिद खान आज सिर्फ एक स्टार बॉलर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं. अगर आईपीएल 2026 की बात करें, तो राशिद फिलहाल Gujarat Titans का हिस्सा हैं. इस सीजन में उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और अपनी टीम के लिए लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं. याद दिला दें कि गुजरात टाइटंस की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में भी राशिद खान का योगदान बेहद अहम रहा था. अब एक बार फिर फैंस को उनसे वही जादू देखने की उम्मीद है.
लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी बॉलिंग की नहीं, बल्कि उनके उस फैसले की है. जिसने दिखा दिया कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मुश्किल रास्ता चुनता है और अपने देश के साथ खड़ा रहता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि राशिद सिर्फ बेहतरीन प्लेयर ही नहीं बल्कि अपने देश के एक अच्छे और लॉयल नागरिक भी हैं.
