Rajat Patidar ने क्वालिफायर 1 में जीतने के लिए क्या की है प्लानिंग?, कप्तान का बयान सुन आप भी हो जाएंगे हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Rajat Patidar On IPL Finale

Rajat Patidar On IPL Finale: Royal Challengers Bengaluru के कप्तान Rajat Patidar ने माना है कि मौजूदा समय में आईपीएल में गेंदबाजों के लिए प्रभावी प्रदर्शन करना काफी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि लगातार बड़े स्कोर बनने और बल्लेबाजों के अनुकूल परिस्थितियों के कारण गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि, उन्होंने आईपीएल फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने के मुद्दे पर ज्यादा रिएक्शन देने से बचते हुए कहा कि टीम का पूरा फोकस फिलहाल फाइनल में जगह बनाने पर है।

Rajat Patidar Statement: रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?

Rajat Patidar On IPL Finale (Source: Social Media)

मंगलवार को Gujarat Titans के खिलाफ होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले जब पाटीदार ने मीडिया से बातचीत की तब उन्होंने बताया कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है. विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं, मैदानों की बाउंड्री छोटी हैं और ओस भी बड़ी भूमिका निभाती है. खासकर तेज गेंदबाजों के लिए छोटी सी गलती भी छह रन में बदल जाती है.”

Rajat Patidar News: क्वालिफायर मुकाबले पर है पूरा ध्यान

Rajat Patidar On IPL Finale (Source: Social Media)

आग अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि टीम को जैसी भी पिच या परिस्थितियां मिलती हैं, खिलाड़ी उसी हिसाब से अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। पाटीदार ने साफ किया कि पिच तैयार करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद आईपीएल फाइनल के वेन्यू में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद एक ऐतिहासिक मैदान है और फाइनल जहां भी आयोजित होगा, टीम उसी जगह खेलने के लिए तैयार है। उन्होंने दोहराया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्वालीफायर मुकाबले पर है।

Rajat Patidar On Winning: कौन सी टीम हासिल करेगी जीत

Rajat Patidar On IPL Finale (Source: Social Media)

दरअसल, Board of Control for Cricket in India ने परिचालन कारणों, स्थानीय राजनीतिक हालात, टिकटों की भारी मांग और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है। लीग स्टेज में बराबर प्वाइंट्स हासिल करने वाली Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans अब फाइनल में सीधे एंट्री के लिए आमने-सामने होंगी। पाटीदार ने दोनों टीमों को संतुलित बताते हुए कहा कि मैच के दिन जो टीम अपनी प्लानिंग बेहतर तरीके से लागू करेगी और दबाव में संयम बनाए रखेगी, वही जीत हासिल करेगी।

Rajat Patidar On IPL Finale: टीम की जीत को लकरे रजत ने क्या कहा?

Rajat Patidar On IPL Finale (Source: Social Media)

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े स्कोर बनने के बावजूद आरसीबी अपनी आक्रामक प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं करेगी। पाटीदार के मुताबिक टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी है और पावरप्ले के दौरान प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है। उन्होंने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी आक्रामक मानसिकता के साथ मैदान में उतरता है और शुरुआती विकेट लेना उनकी रणनीति का अहम हिस्सा है।

आरसीबी कप्तान ने तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood और Rasikh Salam की जमकर तारीफ भी की। वहीं इंग्लैंड में इलाज के बाद लौटे सलामी बल्लेबाज Phil Salt की एवेलेबीलिटी को लेकर उन्होंने कहा कि वह फिट हैं और प्रेक्टिस कर रहे हैं, लेकिन प्लेइंग 11 पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

Read More: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद Rajathan Royals ने पंजाब किंग्स को किया ट्रोल, जानें क्यों?

Exit mobile version