Priyansh Arya On Match: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा रही युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या की, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रन बना डाले।
Priyansh Arya Statement: मैच के बाद प्रियांश ने क्या कहा?
मैच के बाद प्रियांश ने अपनी पारी पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, “पावरप्ले के बाद इस मुकाबले में मैंने टीम के लिए योगदान दिया और यह मेरे लिए बहुत खास था. मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता, बल्कि मैं गेंद को सही समय पर हिट करने की कोशिश करता हूं. आनंद सर और बिरला सर, जो हमारे ट्रेनर हैं, हमें शेड्यूल भेजते हैं और मैं उसे फॉलो करता हूं. इससे मुझे फिट रहने में मदद मिलती है. मैं मैदान के बीच में बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करता, क्योंकि इससे मेरा दिमाग शांत रहता है. मैंने पॉइंट के ऊपर से एक शॉट खेला; यह मेरा पसंदीदा शॉट है.”
Priyansh Arya Performance: कैसा रहा प्रियांश का प्रदर्शन?
अपनी 93 रनों की शानदार पारी के दौरान प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप की। हालांकि वो शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। कोनोली ने भी 46 गेंदों में 87 रन बनाकर टीम के स्कोर में काफी अहम योगदान दिया।
Priyansh Arya On Match: कहां गवाया लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच?
टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। मिचेल मार्श ने भी 28 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके और युजवेंद्र चहल का शिकार बने। जिसका रिजल्ट ये आया कि पंजाब किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी और बेहतर प्रदर्शन के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स टिक नहीं सकी और मैच 54 रनों से गंवा बैठी।
Read More: लखनऊ सुपर जायंट्स की हार पर नाराज हैं Rishabh Pant!, जानिए मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा?
