दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को दिया SHOCK, एक ओवर पहले ही चेज कर लिया 211 रनों का लक्ष्य

By raj kiran

Published on:

PBKS vs DC Scorecard

PBKS vs DC Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-55 धमाकेदार रहा. जहां पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ. धर्मशाला ने इस मुकाबले की मेजबानी की थी. जहां दिल्ली ने एक ओवर रहते पंजाब को पराजित कर दिया. टॉस दिल्ली ने जीता था. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया. प्रियांश आर्या ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 59 रनों की पारी खेली. जवाब में दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर पहले ही जीत दर्ज करने में सफल रही.

PBKS vs DC Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराया

PBKS vs DC Scorecard

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच एकतरफा साबित हुआ. टॉस हारकर पहले बैटिंग करना पंजाब के लिए फायदे का सौदा रहा. पहले खेलकर मेजबान टीम ने 200 से ऊपर एक अच्छा टोटल बोर्ड पर लगा दिया. जिसका श्रेय प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा जाता है. वहीं दूसरी पारी में पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के 3 विकेट महज 33 रनों के स्कोर पर गिर गए. अर्शदीप सिंह ने 2 और यश ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया. आखिर में DC के लिए अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने कमाल की पारियां खेलीं. फिर आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट लगाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी.

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बैटिंग

PBKS vs DC Scorecard

पहले बैटिंग करने आई पंजाब किंग्स को उनके ओपनर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर्स में 78 रन जोड़े. प्रभसिमरन ने 18 रन बनाए. वहीं प्रियांश आर्या ने 24 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई. आउट होने से पहले लेफ्ट हैंड बैटर ने 33 बॉल पर 56 रन ठोके. जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे. श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंदों का सामना करके 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन बना दिए. कूपर कॉनोली ने 38 रनों का योगदान दिया. सूर्यांश शेडगे ने आखिर में ताबड़तोड़ 8 गेंदों पर 21 रन बना दिए. इन पारियों के दम पर पंजाब ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 211 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा.

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी का हाल

PBKS vs DC Scorecard

पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका 10 के स्कोर पर लगा. अभिषेक पोरेल 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद केएल राहुल 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के शिकार बने. साहिल पारख भी 13 रनों का योगदान दे पाए. दिल्ली ने 3 विकेट 33 के स्कोर पर गंवा दिए थे. फिर अक्षर पटेल के बल्ले से 30 बॉल पर 56 रनों की पारी आई. डेविड मिलर ने भी 28 गेंदों पर 51 रन बनाए. आशुतोष शर्मा ने 10 बॉल पर 24, माधव तिवारी ने 8 गेंदों पर 18 और ऑकिब नबी ने 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर दिल्ली को धमाकेदार जीत दिला दी.

 

Read More: IPL 2026 Playoffs Scenario: ये 2 टीमें हुई टूर्नामेंट से बाहर, जानें अब कौन सी टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई?

Exit mobile version