Nuwan Thushara Case In Court: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 19वां सीजन (IPL 2026) शुरू हो गया है, सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी हैं और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तो धमाल मचाते हुए अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है. लेकिन टीम में शामिल श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण RCB के साथ नहीं जुड़ पाए हैं. इसी वजह से वो काफी निराश हैं और उन्होंने परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
Nuwan Thushara Case In Court: नहीं दिया गया नुवान को NOC
आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण नुवान तुषारा को एनओसी नहीं दिया है और 31 साल के नुवान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. नुवान ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर किया है और मांग की है कि बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश दिया जाए. इस मामले पर अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी, जिसमें ये बताया जाएगा कि नुवान को एनओसी मिलेगा या नहीं.
श्रीलंका की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुवान ने दलील दी है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया था, वह नहीं चाहते कि इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने बोर्ड को बता दिया कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को समाप्त करना चाहते हैं. उनका मानना है कि इस स्थिति में SLC के एनओसी नहीं देने के फैसले को अदातल को रद्द करना चाहिए. आपको बात दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद ही नेशनल टीम में सेलेक्शन की अनुमती दी है.
Nuwan Thushara Case In Court: RCB ने 1.6 में खरीदा था
नुवान तुषारा ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह के फिटनेस स्तर पर उन्हें पहले खेलने की इजाजत दी थी. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन 2025 में वह आरसीबी के लिए सिर्फ एक मैच में खेले. इससे पहले उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले थे और शायद यहीं वजह है कि आरसीबी के साथ ना खेल पाने की वजह से नुवान काफी परेशान हैं.
Read More: Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?
