MS Dhoni Retirement Match: Indian Premier League 2026 का लीग मैचेज़ अब अपने आखरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बीच MS Dhoni की रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 18 मई 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी मैच होगा।
MS Dhoni News: एमएस धोनी के आखरी मैच में कौन सी हस्तियां होगी शामिल?
वीडियो में यह भी कहा गया है कि धोनी के आखरी मैच को बेहद खास बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस मुकाबले को देखने के लिए Rohit Sharma, Virat Kohli, Narendra Modi, Shah Rukh Khan और Salman Khan जैसी बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम पहुंच सकती हैं।
MS Dhoni Playing Match: किसने किया कन्फर्म?
हालांकि इन सभी दावों की किसी भी ऑफिशियल सोर्स ने कन्फर्मेशन नहीं की है। ना तो BCCI, ना Chennai Super Kings और ना ही खुद एमएस धोनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी किया गया है। जिन बड़ी हस्तियों के नाम वीडियो में लिए गए हैं, उनकी ओर से भी कोई इस बात पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Planning For Ms Dhoni Retirement: धोनी के रिटायरमेंट की तैयारियां
वायरल वीडियो में ये कहा गया है कि धोनी के रिटायरमेंट मैच को यादगार बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके पीछे का सोर्स साल 2021 के उस इंटरव्यू को बताया जा रहा है, जिसमें धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपने फैंस के सामने खेलना चाहेंगे। ऐसे में अब सीएसके का आखिरी घरेलू मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है।
इसके अलावा वीडियो में लेजर शो, ड्रोन शो और धोनी के पूरे क्रिकेट करियर को आसमान में दिखाने जैसी भव्य तैयारियों का भी जिक्र किया गया है। यहां तक दावा किया गया है कि सीएसके और आईपीएल मैनेजमेंट मिलकर हर दर्शक को टीम की जर्सी देने की प्लानिंग बना रहे हैं। हालांकि फिलहाल ये सभी बातें सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल दावों तक सीमित हैं। इन खबरों की कन्फर्मेशन किसी ऑफिशियल सोर्स ने नहीं की है।
Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
