Test Cricket History में सिर्फ इन ही 5 बल्लेबाजों ने किया है 13000 रनों का आंकड़ा पार, जानें कौन है नंबर 1

By rishabhpandey

Published on:

Most Runs In Test History

Most Runs In Test History: टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के लंबे इतिहास में काफी ऐसी चीजें रही हैं जो कि रिकॉर्ड तोड़ बनी हैं, लेकिन उसी में एक ऐसा इतिहास भी रहा है जो कि सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने ही बनाया है और वो है 13,000 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड. इस जादुई आकड़े तक पहुंचने के लिए केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि धैर्य और सालों की कड़ी मेहनती लगती है. अब तक दुनिया के ऐसे गिने-चुने पांच दिग्गज बल्लेबाज ही हैं, जो कि इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं. इस एलीट क्लब में सचिन तेंदुलकर, जो रूट, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस ने ही अपना नाम दर्ज किया है. ये आंकड़े इन प्लेयर्स के जुनून और उनके पिच पर चिके रहने के समर्पण को दर्शातें हैं.

Most Runs In Test History: सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन

Most Runs In Test History (Source: Social Media)

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े है. उनकी खेलने की कला और पिच पर टिके रहने के जुनून ने ही आज उनका नाम दुनियाभर में मशहूर किया है. सचिन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13,000 रन का आंकड़ा पार किया था.

Most Runs In Test History: जो रूट ने पोंटिंग, कैलिस और द्रविड़ को पीछे छोड़ा

Most Runs In Test History (Source: Social Media)

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 13,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने इकलौते इंग्लिश क्रिकेटर हैं. साथ ही रूट महान सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. रूट ने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ये बेहतरीन मुकाम हासिल किया है. वहीं रूट अब सचिन के 15,921 रनों के विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक 163 टेस्ट मैचों में कुल 13,943 रन बनाए हैं, जिसमें 41 शतक शामिल हैं.

Most Runs In Test History: टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रिकी पोंटिंग

Most Runs In Test History (Source: Social Media)

ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपना परचम लहराया है. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन बनाए. इस दौरान पोंटिंग ने अपने करियर में 41 शतक जड़े और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बेहतरीन एरा के दौरान अपनी टीम की कप्तानी भी की.

Most Runs In Test History: जैक कैलिस हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी

Most Runs In Test History (Source: Social Media)

क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े और बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों में 13,289 रन बनाए है, लेकिन इसी के साथ साथ उन्होंने 292 विकेट भी चटकाए है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 45 शतक लगाए. उनके आंकड़े बताते हैं कि एक ऑलराउंडर होने के बावजूद भी वे एक बल्लेबाज के तौर पर उतने ही महान थे, ऐसे में वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं.

Most Runs In Test History: राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज हैं

Most Runs In Test History (Source: Social Media)

‘द वॉल’ के नाम से मशहूर भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे (31,258) खेलने का अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है. द्रविड़ का खेल धैर्य, एकाग्रता और अटूट तकनीक का एक अद्भुत मिश्रण था. उन्होंने अपने करियर में 36 शतक जड़े और ऐसा करने वाले वो पांचवें बल्लेबाज हैं.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version