Rajat Patidar ने बताई RCB के हार की असली वजह, जानें कप्तान को किस बात का है पछतावा?

By rishabhpandey

Published on:

Reason Behind RCB Loss

Reason Behind RCB Loss: Indian Premier League 2026 के एक मुकाबले में गुरुवार को Gujarat Titans ने Royal Challengers Bengaluru को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB की टीम 155 रन पर सिमट गई। हालांकि टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 16.5 ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर ली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए Jason Holder को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 3 अहम कैच भी पकड़े, जिनमें Rajat Patidar का कैच भी शामिल था।

Rajat Patidar News: रजत पाटीदार ने क्या दिया बयान?

Reason Behind RCB Loss (Source: Social Media)

हालांकि मैच के बाद पाटीदार ने हार पर रिएक्शन देते हुए कहा कि “इस पिच पर जो स्कोर हमने बनाया वो पर्याप्त नहीं था. लेकिन इसके बावजूद जिस तरह से हमारी गेंदबाजी रही, हमने मैच को खींचा, वो पॉजिटिव है.” पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिच पर घांस थी, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. शुभमन गिल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हम पर दबाव बनाया.”

GT Team: कैसा रहा गुजरात की टीम का प्रदर्शन?

Reason Behind RCB Loss (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टारगेट का पीछा करते हुए गिल ने तेज शुरुआत की और 18 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं Jos Buttler ने भी तेज़ पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 39 रन जड़े, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

RCB Team: कैसा रहा बैंगलुरू की टीम का प्रदर्शन?

Reason Behind RCB Loss (Source: Social Media)

 

RCB की शुरुआत अच्छी रही थी, जहां Virat Kohli ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं टीम का स्कोर 7.4 ओवर में 79 रन तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। Devdutt Padikkal ने 24 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

Reason Behind RCB Loss: आगे पाटीदार की क्या है प्लानिंग?

Reason Behind RCB Loss (Source: Social Media)

रजत पाटीदार ने आगे कहा कि मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। उन्होंने Bhuvneshwar Kumar की गेंदबाज़ी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाटीदार के मुताबिक टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल की बजाय हर मैच पर ध्यान दे रही है और बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रही है।

Read More: IPL में भी शुरू हुआ लव जिहाद! सीनियर जर्नलिस्ट की इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा

Exit mobile version