पाकिस्तानी प्लेयर Mohammad Amir अब IPL में खेलने के हैं तैयार, जानें कैसे होंगे इंडियन लीग में शामिल?

By rishabhpandey

Updated on:

Mohammad Amir Played In IPL

Mohammad Amir Played In IPL: Mohammad Amir के लिए अब Indian Premier League में खेलने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है, जिसके बाद वह अब खुद को ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर किसी भी क्रिकेट लीग में रजिस्टर करवा सकते हैं।

Mohammad Amir Played In IPL
Mohammad Amir Played In IPL (Source: Social Media)

34 साल के आमिर वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फिर भी वो दुनिया भर की कई टी20 लीगों में खेलते नजर आते हैं। अब तक वह 30 से ज्यादा टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने Pakistan Super League, Bangladesh Premier League, Caribbean Premier League, Lanka Premier League और International League T20 जैसी बड़ी लीग्स मे हिस्सा लिया है। अब चर्चा है कि वह आने वाले समय में वो IPL में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

Mohammad Amir Ban In Ipl: IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर क्यों लगा बैन?

Mohammad Amir Played In IPL
Mohammad Amir Played In IPL (Source: Social Media)

IPL के पहले सीजन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हुए थे। Shahid Afridi, Sohail Tanvir और Shoaib Akhtar जैसे बड़े नाम उस समय लीग का हिस्सा थे। हालांकि, 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने पर रोक लगा दी थी। तब से आज तक पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा नहीं ले पाया है।

Mohammad Amir Become British Citizen: आमिर ने खुद दी जानकारी

Mohammad Amir Played In IPL
Mohammad Amir Played In IPL (Source: Social Media)

ऐसे में मोहम्मद आमिर ने अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी ब्रिटिश नागरिकता की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि वो और उनकी पत्नी काफी समय से ब्रिटिश पासपोर्ट को लेने के प्रोसेस में लगे हुए थे, जो अब पूरी हो चुकी है। इससे पहले भी आमिर एक इंटरव्यू में IPL खेलने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, “अगले साल तक मेरे पास IPL में खेलने का मौका हो सकता है। अगर अवसर मिला तो मैं जरूर खेलना चाहूंगा।”

Mohammad Amir Played In IPL: ऐसा रहा मोहम्मद आमिर का करियर

Mohammad Amir Played In IPL
Mohammad Amir Played In IPL (Source: Social Media)

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने: 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट 61 वनडे में 81 विकेट और 62 टी20 इंटरनेशनल में 71 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी ज्यादा बेहतरीन रहा है। आमिर ने लीग्स को मिलाकर टोटल 364 टी20 मुकाबलों में 425 विकेट हासिल किए हैं। हाल ही में वह Rawalpindi Raiders के लिए PSL में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने 10 मैचों में 12 विकेट लिए। तो ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद अब मोहम्मद आमिर को IPL में खेलने के लिए जगह मिल पाएगा या नहीं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi बनाते जा रहे हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में इस बच्चे ने आंद्रे रसल को भी पछाड़ा