MI releasing Arjun Tendulkar: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो काफी चर्चा में है। रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और संजू सैमसन समेत कई बड़े खिलाड़ियों को लेकर अपडेट आ रही हैं। मगर इस दौरान एक और बड़ी खबर ने सभी क्रिकेट फैंस के कान खड़े कर दिए हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है। अर्जुन के लिए मुंबई और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड की बातचीत जारी है। खास बात यह है कि ये ट्रेड खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं बल्कि कैश डील के आधार पर होगा।
MI releasing Arjun Tendulkar: LSG से जाएगा ये खिलाड़ी
रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर सकती है और मुंबई इंडियंस उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ की टीम में लिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ियों के लिए दोनों फ्रेंचाइजी अलग-अलग कैश डील कर सकती हैं।
नियमों के मुताबिक टीमें किसी खिलाड़ी को उसका बेस प्राइज देकर भी खरीद सकती हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि शार्दुल ठाकुर को LSG ने 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में चुना। दोनों टीमें चाहें तो इससे ज्यादा रकम देकर भी डील कर सकती हैं, जिसकी जानकारी पब्लिक को नहीं दी जाती।
इस टीम को सपोर्ट करेगी तेंदुलकर फैमिली
अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने IPL में अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए और 13 रन बनाए। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में टीम बदलना उनके लिए नया मौका हो सकता है। इससे पहले अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। ऐसे में पूरा तेंदुलकर परिवार MI का समर्थक रहा है। मगर अब लगता है कि अगले सीजन ये फैमिली लखनऊ को स्पोर्ट करती नजर आ सकती थी।
Also Read: धमाके के बाद पाकिस्तान में फंसे श्रीलंका के खिलाड़ी, वापस लौटने की लगाई गुहार
