पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई Mumbai Indians टीम की गलतियां, क्वालिफिकेशन पर भी उठाए सवाल

By rishabhpandey

Published on:

Manoj Tiwary On MI

Manoj Tiwary On MI: Mumbai Indians के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन अब तक बेहद ही निराशाजनक रहा है। क्योंकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 9 में से 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है और प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने की कागार पर पहुंच गई है। ऐसे में अब मुंबई के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है, उसे बाकी मैच जीतने के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

Manoj Tiwary On Prformance Of Mumbai Indians: मनोज तिवारी ने टीम की हालत और कप्तानी को लेकर उठाए सवाल

Manoj Tiwary On MI (Source: Social Media)

चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम की हालत और कप्तानी को लेकर सवाल उठाए। उनका मानना है कि मुंबई के ड्रेसिंग रूम में पहले जैसी एकजुटता नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि एक कप्तान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम का भरोसा जीतना होती है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर ऐसा नहीं लगता कि खिलाड़ी पूरी तरह हार्दिक पांड्या के साथ खड़े हैं।

क्रिकबज से बातचीत में तिवारी ने कहा कि कप्तान को टीम का समर्थन मिलना बेहद जरूरी होता है, लेकिन मुंबई में वह नजर नहीं आ रहा। उनके मुताबिक, यह साफ दिखता है कि टीम के अंदर तालमेल की कमी है।

Manoj Tiwary Statement: मनोज तिवारी ने क्या कहा?

Manoj Tiwary On MI (Source: Social Media)

इसके अलावा मनोज तिवारी ने मैच के दौरान हुई रणनीतिक गलतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, “जो विकेट का मौका बना था वो जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिला था, बेशक कैच छूट गया. बुमराह ने फिर उन्हें आउट भी किया. बुमराह को दूसरा ओवर क्यों दिया गया? पहला ओवर क्यों नहीं दिया. यही चीज हम बार बार बोलते हैं कि अगर बुमराह आपके स्ट्राइक गेंदबाज हैं तो पहला ओवर उनको ही दें. अगर पहले ओवर में पहला विकेट गिरता तो नए बल्लेबाज पर देखें कितना दबाव होता.”

मनोज ने आगे कहा, “तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 17 रन दिए. लेकिन अगर देखो जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डालते तो तीसरा ओवर भी वही डालते. तो ये जो फेरबदल है, प्रयोग है वो कौन करेगा? कप्तान ही तो करेगा न, हेड कोच तो नहीं करेगा.”

Manoj Tiwary On MI: हार्दिक पांड्या की गलतियों पर मनोज तिवारी ने उठाए सवाल

Manoj Tiwary On MI (Source: Social Media)

मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की एक और गलती पर बात की. उन्होंने कहा, “आपने पांचवां ओवर कृष भगत को दे दिया, हार्दिक पांड्या खुद गेंदबाजी करते हैं. तो आपके पास जो मुख्य गेंदबाज हैं, जिनके पास अनुभव ज्यादा है, उनसे नहीं करवा रहे हो. इससे पता चलता है कि आपका सीजन कहां जाने वाला है.”

कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक गलत फैसलों और कमजोर प्रदर्शन का मिक्सचर रहा है, जिसका असर प्वाइंट्स टेबल में साफ दिखाई दे रहा है।

Read More: Tilak Varma के हाथ पर बंधी करोड़ों की घड़ी CSK के प्लेयर ने क्यों तोड़ी?, जानें पूरी सच्चाई

Exit mobile version