Mumbai Indians Elimination: Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को 8 विकेट से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज की है। चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, लेकिन चेन्नई ने टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। यह टीम की 9 मैचों में सातवीं हार है, इसी वजह से अब ऐसा माना जा रहा है कि ये टीम शायद अब क्वालिफाई ना कर पाए।
Mumbai Indians Qualification Scenario: कैसे करेगी मुंबई इंडियंस क्वालिफाई?
अब ये सवाल उठना लाजमी भी है, पर अगर एक ओर से देखा जाए तो फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम क्वालिफाई होने की रेस से बाहर नहीं है। लेकिन अब उनके लिए सिचुएशन बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो चुकी है। अगर मुंबई को टॉप-4 में जगह बनानी है, तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही बाकी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में जाने होंगे। तभी ऐसा पॉसिबल हो पाएगा कि मुंबई क्वालिफाई कर जाए।
Chennai Super Kings News: कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन?
आपको बता दें कि टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। वहीं उर्विल पटेल ने 24 रन जोड़े और 62 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मैच दिलचस्प हो सकता था, लेकिन इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार पार्टनरशिप करते हुए मैच को खत्म कर दिया।
Kartik Sharma: कार्तिक शर्मा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 48 गेंदों में 67 रन बनाए। वहीं कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया और 54 रन की अहम पारी खेली। वह चेन्नई के लिए आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं, जबकि सबसे कम उम्र में यह अचीवमेंट आयुष म्हात्रे के नाम दर्ज है।
Mumbai Indians Elimination: चेन्नई ने एक ही सीजन में मुंबई को 2 बार हराया
इतिहास की बात करें तो Indian Premier League में यह सिर्फ तीसरी बार हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ही सीजन में मुंबई इंडियंस को दोनों मुकाबलों में हराया है। इससे पहले 2014 और 2023 में भी ऐसा देखने को मिला था। IPL 2026 में पहली भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई को 103 रन से हराया था और अब दूसरी बार 8 विकेट से मात देकर अपना दबदबा उन्होंने कायम रखा है।
Read More: IPL में भी शुरू हुआ लव जिहाद! सीनियर जर्नलिस्ट की इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा
