LSG vs PBKS Scorecard: आईपीएल 2026 का मैच नंबर-68 कमाल का रहा. दो टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स टकराई थी. इकाना क्रिकेट स्टेडियम ने इस मैच को होस्ट किया. जहां पंजाब की टीम ने शानदार जीत हासिल की. उन्होंने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम को 7 विकेटों से हरा दिया. टॉस पंजाब किंग्स के नाम रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी. पहले खेलकर लखनऊ ने 20 ओवर में 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
LSG vs PBKS Scorecard: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा. ये मैच काफी उतार चढ़ाव भरा भी रहा. जहां आखिर तक कुछ कहा नहीं जा सकता था कि जीत किसकी होगी. पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद भी ये टीम करीब 200 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने पहली ही बॉल पर प्रियांश आर्या का विकेट गंवा दिया. इसके बावजूद उन्होंने 12 गेंदें रहते मुकाबले के साथ-साथ 2 प्वॉइंट्स अपनी झोली में डाल लिए.
ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग
पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा. ओपनर अर्शिन कुलकर्णी 0 के स्कोर पर चलते बने. निकोलस पूरन भी 2 ही रन बनाकर आउट हो गए. 20 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर ये टीम संघर्ष करने पर मजबूर हो गई थी. इसके बाद आयुष बडोनी ने 18 बॉल पर ताबड़तोड़ 43 रन ठोके. जिसमें 3 छक्के-5 चौके शामिल रहे. ओपनर जॉश इंग्लिस ने शानदार बैटिंग की. राइट हैंड बैटर के बल्ले से 44 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन आए. आखिर में अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर 37 रन बना दिए. जिसकी बदौलत LSG ने पंजाब को 197 रनों का लक्ष्य दिया.
पंजाब किंग्स की बैटिंग का हाल
197 रनों के चुनौतीपूर्ण टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर प्रियांश आर्या बुरी तरह फ्लॉप रहे. वो पारी की पहली ही बॉल पर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. मोहम्मद शमी ने ये विकेट चटकाया. इसके बाद कूपर कॉनली भी 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर शमी के ही दूसरे शिकार बने. ओपनर प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने इसके बाद शानदार पार्टनरशिप की. प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर 69 रन जड़े. श्रेयस ने लाजवाब बैटिंग करते हुए 51 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इन पारियों के दम पर पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेटों से हरा दिया.
