IPL Commentator ने बताया कैसे शुरू हुआ Virat Kohli और Travis Head का विवाद

By Anjali Maikhuri

Published on:

Kohli Head Clash

Kohli Head Clash: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मैच खत्म होने के बाद Virat Kohli ने Travis Head से हाथ नहीं मिलाया, और बस यही वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

मैदान पर भिड़े विराट और Travis Head, मैच के बाद भी नहीं हुआ मामला शांत

Travis Head

हालांकि मामला सिर्फ मैच खत्म होने तक सीमित नहीं था। असली कहानी तो मैदान पर शुरू हुई थी, जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। मैच के दौरान विराट और हेड के बीच लगातार कुछ बातचीत हो रही थी। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को जवाब दे रहे थे और माहौल काफी एग्रेसिव नजर आ रहा था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Irfan Pathan उस समय कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने बाद में बताया कि विराट उसी अंदाज में खेल रहे थे जैसा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अक्सर खेलते हैं  थोड़ा एग्रेसन, थोड़ा मजाक और थोड़ा दबाव बनाने वाला खेल।

इरफान के मुताबिक विराट ने ट्रैविस हेड को मजाक में गेंदबाजी करने के लिए भी कहा। क्योंकि हेड ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं और बाद में मैदान से बाहर चले जाते हैं। विराट ने इसी बात को लेकर उन्हें छेड़ा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बात बढ़ती चली गई।

Virat Kohli  का गुस्सा और प्लेऑफ में फिर हो सकती है टक्कर

Kohli Head Clash

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं, तब सभी की नजर विराट और हेड पर थी। लेकिन विराट बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। यही चीज फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई। कई लोगों ने विराट का समर्थन किया, तो कुछ लोगों को लगा कि मामला वहीं खत्म कर देना चाहिए था।

इरफान पठान ने भी माना कि मैच के बाद वाला सीन टाला जा सकता था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैदान पर ऐसी बातें क्रिकेट का हिस्सा होती हैं। जब बड़े खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं तो थोड़ा एग्रेसन और स्लेजिंग देखने को मिलती ही है।

Kohli Head Clash

Virat Kohli

इस मुकाबले में विराट ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में माना जा रहा है कि वो अंदर से काफी निराश भी थे। दूसरी तरफ ट्रैविस हेड की टीम ने मैच जीतकर शानदार जवाब दिया।

दिलचस्प बात ये है कि IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, ऐसे में एक बार फिर इनकी टक्कर हो सकती है।

अगर ऐसा हुआ, तो सभी की नजर सबसे ज्यादा विराट कोहली और ट्रैविस हेड पर रहने वाली है। फैंस को उम्मीद होगी कि अगली भिड़ंत में सिर्फ बल्ले और गेंद से जवाब मिले, लेकिन इतना तय है कि मैदान का माहौल फिर से काफी गर्म रहने वाला है।

Also Read: SRH की बल्लेबाजी से डरती हैं टीमें? वीरेंद्र सहवाग ने बताया हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत

Exit mobile version