Kuldeep Yadav की शादी में मोहम्मद कैफ ने उड़ाए पैसे, टीममेट्स ने किया जमकर डांस- देखें वीडियो

By rishabhpandey

Published on:

Kuldeep Yadav Baraat Video

Kuldeep Yadav Baraat Video: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च (शनिवार) को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी कर ली है. इस शादी की खास बात ये रही कि बाकी के कुछ सेलेब्स की शादियों के जैसे ये शादी प्राइवेट नहीं थी, इसमें कपल के परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं. वहीं शादी के जश्न में संगीत, नाच-गाना और पारंपरिक रस्मों का खास माहौल देखने को मिला.

Kuldeep Yadav Baraat Video: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने किया जमकर डांस

ऐसे में अब कुलदीप यादव की शादी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ युवा खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.  वीडियो में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बारात आगे बढ़ रही है और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खिलाड़ी पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं.

Kuldeep Yadav Baraat Video: मोहम्मद कैफ ने उड़ाए पैसे 

Kuldeep Yadav Baraat Video (Source: Social Media)

रिंकू सिंह और तिलक वर्मा खासतौर पर काफी एक्साइटमेंट के साथ डांस करते दिखाई दिए, जबकि युजवेंद्र चहल भी अपने मजाकिया अंदाज में डांस के जौहर बिखेरे. इस दौरान मोहम्मद कैफ ने जश्न में चार चांद लगा दिए, उन्होंने डांस करते हुए रिंकू सिंह और तिलक वर्मा पर पैसे उड़ाने शुरू कर दिए. क्योकि भारतीय शादियों में ऐसा करना खुशी और शुभकामनाएं जताने की पारंपरिक रस्म मानी जाती है.

Kuldeep Yadav Baraat Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kuldeep Yadav Baraat Video (Source: Social Media)

भारतीय क्रिकेटर्स के इस मस्ती भरे पल का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वहीं फैंस भी इसपर अलग अलग रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. मैदान के बाहर खिलाड़ियों की ये दोस्ती और मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो दिखाता है कि क्रिकेटर्स सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि पर्सनल मौकों पर भी एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं.

कुलदीप यादव आईसीसी मेन्स  टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि इस टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने का मौका मिला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था. लेकिन उस मैच में भी कुलदीप ने कमाल कर दिया था, कोलंबो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए उस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया. ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करते वक्त कुलदीप कितने एक्साइटेड होंगे इस बाद का अंदाजा आप वीडियो देखकर लगा ही सकते हैं.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

 

Exit mobile version