WWE में जल्द होगा जॉन सीना का कमबैक, इस ग्रैंड इवेंट में सुपरस्टार देंगे फैंस को खास तोहफा

By rishabhpandey

Published on:

John Cena Return

John Cena Return: WWE के सुपरस्टार John Cena को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने के बाद उन्होंने साफ कहा था कि अब वह रिंग में दोबारा नजर नहीं आएंगे। हालांकि, हाल ही में वह WrestleMania 42 में बतौर होस्ट दिखाई दिए थे, जहां उनकी एंट्री पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया।

John Cena Comeback: कहा होगा जॉन सीना का कमबैक?

अब खबर है कि जॉन सीना जल्द ही फिर से WWE में दिखाई देने वाले हैं। Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को होने जा रहा है और इसी शो में उनकी वापसी कंफर्म मानी जा रही है। फ्लोरिडा के टेम्पा स्थित बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना की ओर से ये सिग्नल मिला है कि सीना इस इवेंट का हिस्सा होंगे। हालांकि, वह किस भूमिका में नजर आएंगे होस्ट के तौर पर या किसी और अंदाज में, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस पीपीवी में Danhausen के डेब्यू की भी चर्चा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीना उनकी किसी तरह मदद करते हैं या नहीं।

John Cena Last Match: कब हुए थे जॉन सीना रिटायर?

John Cena Return (Source: Social Media)

अगर उनके आखिरी मुकाबले की बात करें, तो 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान उन्होंने कई बड़े नामों का सामना किया, जिनमें Randy Orton, CM Punk, AJ Styles और Brock Lesnar शामिल हैं।

John Cena Return: कब लड़ा था जॉन सीना ने आखरी मैच?

John Cena Return (Source: Social Media)

जॉन सीना ने अपना आखिरी मैच 13 दिसंबर को Gunther के खिलाफ लड़ा था। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में सीना को टैपआउट के जरिए हार झेलनी पड़ी। अब फैंस एक बार फिर उन्हें WWE में देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Read More: 50 से कम स्कोर पर PBKS की आधी टीम आउट, फिर भी बने 163 रन- जानें कैसा रहा पूरा मैच?

Exit mobile version