Fifa World Cup में टूटा इटली का सपना, क्वालिफाई करने से पहले ही बाहर हुई टीम

By rishabhpandey

Published on:

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हर तरफ क्रेज देखने को मिल रहा है, हालांकि इसके क्वालिफिकेशन कैंपेन में इटली की हार ने दुनिया को हैरान किया है. बुधवार को हुए क्वालिफिकेशन प्ले-ऑफ फाइनल में बोस्निया एंड हर्जेगोवीना ने इटली को पेनल्टी शूट-आउट में (4-1) से हराया. ये हार इटली के लिए काफी शर्मसार कर देने वाली थी, क्योंकि फुटबॉल विरासत पर गर्व करने वाला ये देश अब एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप से बाहर रहेगा. इटली अब वो पहली विश्व कप विजेता टीम बन गई, जो लगातार तीसरी बार क्वालीफाई करने से चूक गई है.

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup: इटली की परफॉर्मेंस से फैंस हुए निराश

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup (Source: Social Media)

इटली फुटबॉल टीम का ये हाल कई सवाल खड़े करता है, ये फैंस के लिए भी किसी बुरे सपने से कम नहीं है. बेहतरीन डिफेंस के लिए जानी जाने वाली इटली की टूर्नामेंट में मजबूत साख थी. ये टीम 4 बार विश्व कप जीत चुकी है, जिनका टूर्नामेंट में क्वालीफाई न करना बहुत बड़ी बात है. इसे अविश्वसनीय बनाने वाली बात यह भी है कि इटली की हालिया यूरोपीय चैंपियनशिप की शानदार जीत और विश्व कप क्वालिफिकेशन में बार-बार असफल रहने के बीच कितना बड़ा डिफरेंस है.

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup (Source: Social Media)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इटली की गैरमौजूदगी सिर्फ एक निराशा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी टीम के गिरने की कहानी है जो इस टूर्नामेंट के खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी. हालांकि इतना तो तय है कि इससे इटली फुटबॉल टीम के मैनेजमेंट को सुधारने और प्लानिंग में बदलाव करने की मांग जरूर उठेगी.

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup: मैच का टर्निंग पॉइंट

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup (Source: Social Media)

बोस्निया एंड हर्जेगोवीना के खिलाफ हुए मैच में इटली फुटबॉल टीम ने शुरुआत तो शानदार की थी, 15वें मिनट में मोइजे कीन ने गोल के साथ टीम को बढ़त भी दिलाई थी. हालांकि पहले हाफ के खत्म होने से पहले मैच का टर्निंग पॉइंट आया, जब प्रोफेशनल फाउल के कारण डिफेंडर एलेसांद्रो बास्तोनी को रेड कार्ड दिखा दिया गया. इसके बाद इटली 10 प्लेयर्स के साथ खेली, जिसकी वजह से पूरे मैच का रूख ही बदल गया.

Italy Ruled Out Of Fifa World Cup (Source: Social Media)

बोस्निया एंड हर्जेगोवीना के हैरिस तबाकोविच ने गोल कर के स्कोर 1-1 से बराबर किया. फिर मैच समय तक गोल नहीं हुआ तो एक्स्ट्रा टाइम का खेल हुआ, इसमें भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी. जिसके बाद बोस्निया ने पेनल्टी शूटआउट में चारो शॉट्स पर गोल किए और इटली ने पहली और तीसरी पेंटली मिस कर दी. जिसके बाद आए एस्मीर बजराकतरेविक और उन्होंने निर्णायक पेनल्टी मारकर बोस्निया को जीत दिलाई.

Read More: Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?

Exit mobile version