Ishan Kishan Family Accident: ईशान किशन (Ishan Kishan) जो कि एक समय पर अपनी परफॉर्मेंस की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपनी किस्मत को पूरी तरह से पलट दिया. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में फाइनली जगह मिली और इसके बाद जब उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला तब उन्होंने दिखाया कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है. फिलहाल अब वो वर्ल्ड विजेता खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.
Ishan Kishan Family Accident: ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली. लेकिन आपमें से बेहद ही कम लोगों को ये बात पता होगी कि फाइनल से सिर्फ दो दिन पहले ही उनके घर में दो लोगों की मौत हुई थी, जिसकी वजह से उनके यहां मातम पसरा हुआ था.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फाइनल से ठीक 2 दिन पहले एक सड़क हादसे में ईशान किशन की चचेरी बहन और जीजा का निधन हो गया था. इस बड़े दुख के बावजूद ईशान ने देश को आगे रखते हुए शानदार पारी खेली. उन्होंने अपने खेल से बिल्कुल भी इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े दुख से गुजर रहे हैं.
मैच की वजह से घर नहीं गए ईशान
Ishan Kishan Family Accident: मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये पता चला है कि ईशान के पिता ने प्रणव पांडे ने बताया कि हम बहुत बड़ी मुसीबत में हैं. ईशान आना तो चाहता था, लेकिन वर्ल्ड कप की जिम्मेदारी की चलते नहीं आ सका. वह पूरी तरह से टूट गया है, बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के चलते ही ईशान के पिता फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद नहीं पहुंच सके थे.
टूर्नामेंट में ईशान किशन का दमदार प्रदर्शन
Ishan Kishan Family Accident: हालांकि अपने गम को छुपाते हुए ईशान ने टी20 विश्व कप में जो पारी खेली है, वो वाकई में कबिलेतारीफ है. ईशान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. ईशान ने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.22 की औसत और 193.29 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए.
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि ईशान ने अब तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 45 मुकाबले खेल लिए हैं और इन मैचों की 45 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 1328 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. ऐसे में फैंस को ये उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके ये स्टेट्स और भी बेहतरीन होंगे.
Read More: कौन है Ishan Kishan के साथ लिप-लॉक करने वाली मिस्ट्री गर्ल? World Cup के बाद फोटो हुई वायरल
