Irfan Pathan ने मोहसीन खान को लेकर की भविष्यवाणी, जानें कब ये स्टार प्लेयर करेगा अपना इंटरनेशनल डेब्यू?

By rishabhpandey

Published on:

Irfan Pathan On Mohsin Khan

Irfan Pathan On Mohsin Khan: JioHotstar के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में JioStar के विशेषज्ञ इरफान पठान ने मोहसिन खान के प्रदर्शन, उनकी फिटनेस संबंधी चिंताओं और भारत के लिए खेलने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कई बातें कही और ये भी बताया कि वो आने वाले समय में किस तरह के खेलड़ी बनकर नजर आएंगे।

Irfan Pathan Statement: इरफान पठान ने क्या कहा?

इरफान ने बात करते हुए कहा कि “इस टाटा आईपीएल सीजन में मोहसिन खान जब भी मेडन ओवर फेंकते हैं, बल्लेबाज का विकेट जरूर लेते हैं। पिछली बार वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ भी उन्होंने यही किया था और अब टिम सीफर्ट के खिलाफ भी यही रणनीति कारगर साबित हुई। सीफर्ट को आउट करते समय लेग बाई से एक रन बना, लेकिन मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट ले लिया। उन्होंने इस सीजन में तीन मेडन ओवर फेंके हैं, जिनमें से एक ओवर वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज के खिलाफ विकेट-मेडन ओवर था।”

Irfan Pathan On Mohsin Khan Performance: कैसा लगा इरफान को मोहसीन का प्रदर्शन?

Irfan Pathan On Mohsin Khan (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए इरफान ने आगे कहा, “यह मोहसिन खान की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है। अगर वह फिट रहते हैं, तो उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से कोई नहीं रोक सकता। उनकी फिटनेस ही एकमात्र बाधा है क्योंकि वह लंबे समय तक चोटिल रहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनकी गेंदबाजी शैली उनके शरीर पर काफी दबाव डालती है। कुछ सीजन पहले हाथ की चोट के कारण वह क्रिकेट से बाहर रहे थे।”

Irfan Pathan On Mohsin Khan: इरफान पठान ने मोहसीन की ताकत पर क्या कहा?

Irfan Pathan On Mohsin Khan (Source: Social Media)

फिर मोहसीन खान की मुश्किलों पर बात करेत हुए इरफान ने कहा कि, ‘कई मैचों में, उस दौर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें उबरने में मदद की। उनका बाएं हाथ से गेंदबाजी करना बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबाई के कारण मिलने वाला अतिरिक्त उछाल है। वे हमेशा किफायती गेंदबाजी करते हैं और जब वे अच्छी लेंथ की गेंदें फेंकते हैं, तो बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल होती है। मोहसिन खान इस आईपीएल सीजन में एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अच्छी लेंथ की गेंदें फेंकते हुए सबसे कम रन दिए हैं और वे रनों के मामले में बेहद कंजूस हैं, यही उनकी खासियत है।’

टाटा आईपीएल के दौरान रोजाना ऐसी ही और भी जानकारियां पाने के लिए जुड़े रहिए हनारे साथ सिर्फ जियोस्टार की ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर।

Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Exit mobile version