IPL 2026 Auction: IPL 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब इसका ऑक्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन इस साल दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ऑक्शन की संभावित तारीख 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है।
वहीं, सभी फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक होगी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि IPL 2026 का ऑक्शन आखिर कहाँ आयोजित होगा। फिलहाल, BCCI ने इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पिछले दो सीज़न में ऑक्शन विदेशों में आयोजित किए गए थे। IPL 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था। IPL 2024 का ऑक्शन जेद्दा (सऊदी अरब) में हुआ था।
IPL 2026 Auction: BCCI इस बार ऑक्शन भारत में ही करवाए
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बोर्ड इस बार ऑक्शन को फिर से विदेश में करवाता है या तीन साल बाद भारत में ही इस मिनी ऑक्शन की मेजबानी करता है। सूत्रों के मुताबिक, संभावना ज्यादा है कि BCCI इस बार ऑक्शन भारत में ही करवाए, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 से पहले कुछ टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) अपनी टीमों में बड़ा फेरबदल करने के मूड में हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई की टीम से रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट में ये नाम शामिल हैं। दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन, डेवन कॉनवे वहीं, रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद चेन्नई के पर्स में अच्छी-खासी रकम बची है, जिससे वे ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स भी बड़े बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्षणा जैसे स्पिनरों को रिलीज कर सकती है। इतना ही नहीं, खबरें यह भी हैं कि संजू सैमसन अगले सीजन में RR का हिस्सा नहीं होंगे, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। पिछले सीजन में दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहीं, ऐसे में उनका टीम कॉम्बिनेशन बदलना तय माना जा रहा है।
IPL 2025 मिनी ऑक्शन होगा
IPL की सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी। इस तारीख के बाद ही यह तय हो पाएगा कि कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को अपने पास रखेगी और कौन से खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जाएंगे। यह एक मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें टीमों को अपने पर्स में बची हुई राशि के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाने का मौका मिलेगा।
Also Read: दिल्ली में शतक जमाकर Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास