“I Don’t Give A S**t”: Luke Ronchi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोया आपा, रिपोर्टर से भिड़ंत

By Anjali Maikhuri

Published on:

Luke Ronchi media clash

Luke Ronchi media clash: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) सिर्फ मैचों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ड्रामे की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब Luke Ronchi प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार पर भड़क गए। यह Incident सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

PSL

Luke Ronchi media clash: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ विवाद

Luke Ronchi media clash

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच ल्यूक रोंची मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक स्थानीय पत्रकार बार-बार उनकी बात काटने लगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमतौर पर एक तय क्रम होता है, जिसमें पत्रकार अपनी बारी से सवाल पूछते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।

रोंची पहले तो शांत रहे, लेकिन जब पत्रकार लगातार बीच में बोलता रहा, तो उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “अभी एक ऑर्डर चल रहा है, उसे सवाल पूछने दो… मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” उनका यह रिएक्शन काफी सख्त था और वहीं मौजूद लोगों के लिए थोड़ा चौंकाने वाला भी।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के मॉडरेटर को बीच में आकर दखल देना पड़ा। उन्होंने स्टाफ से कहा कि पत्रकार को शांत किया जाए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की मर्यादा बनाए रखी जाए। मॉडरेटर ने यह भी कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है, तो वो सीधे उनसे बात करे, बजाय इसके कि किसी को बीच में रोका जाए।

मैच का हाल ?

Mohammad Rizwan

अगर मैच की बात करें, तो मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस्लामाबाद यूनाइटेड को जीत के लिए 141 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई।

दूसरी टीम की तरफ से Mohammad Rizwan ने शानदार प्रदर्शन किया और 45 रन बनाए। उनकी पारी टीम के लिए बहुत अहम साबित हुई, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा कमरान गुलाम ने 42 रन और Daryl Mitchell ने 32 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद की शुरुआत ठीक रही। Devon Conway ने 40 रन बनाए, जबकि क्रिस ग्रीन ने तेज 29 रन जोड़े। लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाए, जिसकी वजह से टीम जीत से थोड़ा दूर रह गई।

Also Read: Mumbai Indians ने की CSK के खिलाफ बड़ी Cheating? Fans का फूटा गुस्सा

Exit mobile version