India ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिखाया अपना दमदार परफॉर्मेंस, अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने भी रचा इतिहास

By rishabhpandey

Published on:

India 1st Innings Highlights

India 1st Innings Highlights: मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित कर दी। इस पारी में केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) ने शानदार शतक जड़े। वहीं साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया, लेकिन दोनों खिलाड़ी शतक से चूक गए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 550 के पार पहुँचाया।

India Vs Afghanistan Test Match: मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास

India 1st Innings Highlights (Source: Social Media)

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने इतिहास रच दिया और वो भारत के खिलाफ फाइव विकेट लेने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। आपको बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन हर सेशन में सिर्फ 1-1 विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की अच्छी शुरुआत की। हालांकि मोहम्मद सलीम ने जायसवाल को 24 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद राहुल और साईं सुदर्शन ने 139 रनों की साझेदारी निभाई, फिर सुदर्शन भी 81 रन बनाकर आउट हो गए।

India 1st Innings Highlights (Source: Social Media)

केएल राहुल ने अपने शतक में 11 चौके लगाए और 100 रन पूरे करने के बाद जियौर रहमान द्वारा कैच आउट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का 10वां और कप्तान के रूप में छठा शतक था। पहले दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए थे।

India 1st Innings Highlights: दूसरे दिन भारत ने घोषित की पारी

India 1st Innings Highlights (Source: Social Media)

इसके बाद शुरू हुआ आज का दूसरा दिन और आज भी अच्छी शुरूआत करने के बाद दूसरे सेशन में भारत ने पहली पारी 564/8 पर डिक्लेयर कर दी। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का और 15 चौके शामिल थे। ऋषभ पंत ने भी 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। वहीं डेब्यू टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने 28 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 12 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों से 22 रन जोड़े। फिर साईं सुदर्शन ने 127वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके तुरंत बाद गिल ने पारी डिक्लेयर करने का ऐलान किया।

इस तरह भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा करके अपोनेंट टीम पर दबाव बना दिया है।

Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

Exit mobile version