Ind Vs Pak Womens T-20 World cup: वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होने जा रहा है। भारतीय महिला टीम अपने कैंपेन की शुरुआत पुराने राइवल पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मोस्ट अवेटेड मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह सिर्फ टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नहीं बल्कि दोनों देशों की रेपुटेशन से भी जुड़ा है।
Ind Vs Pak Womens Team Stats: कैसे रहा है भारत और पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत करना चाहेंगी। हालांकि हाल ही के प्रदर्शन, टीम मैनेजमेंट और पिछले रिकॉर्ड को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले कई ज्यादा मजबूत दिखाई देता है। महिला टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान केवल 3 बार ही भारत को मात दे पाया है। ये आंकड़े साफ तौर से दर्शाते हैं कि इस राइवलरी में भारतीय टीम का दबदबा रहा है।
Ind Vs Pak Bilateral Series: अब तक नहीं खेली गई भारत और पाकिस्तान के बीच एक भी बायलेटरल सीरिज़
दोनों देशों के बीच राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कभी भी महिला टी20 क्रिकेट की बॉयलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। यही वजह है कि दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट, एशिया कप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में आमने-सामने आती हैं। इन कॉम्पटीशन में भी भारत का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बेहतर रहा है।
अगर महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 8 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है।
Ind Vs Pak Womens T-20 World cup: भारत और पाकिस्तान के आखरी मुकाबले में क्या हुआ था?
दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 2024 महिला टी20 विश्व कप में हुई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में 2026 विश्व कप में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा।
एजबेस्टन में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट की सबसे चर्चित भिड़ंतों में से एक माना जा रहा है। क्रिकेट लवर्स को उम्मीद है कि दोनों टीमें शानदार खेल दिखाएंगी, लेकिन आंकड़े और हालिया फॉर्म भारतीय टीम को इस मुकाबले का मजबूत दावेदार साबित करते हैं।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?
